Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 11:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड का हार्डकोर नक्सली पोगा सुरीन ने राउरकेला पुलिस के सामने किया सरेंडर
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का हार्डकोर नक्सली पोगा सुरीन ने राउरकेला पुलिस के सामने किया सरेंडर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/राउरकेला : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक खूंखार हार्डकोर नक्सली पोगा सुरीन उर्फ सुमन ने सरेंडर कर दिया। जिले के राउरकेला पुलिस के सामने संबलपुर-देवगढ-सुंदरगढ़ (एसडीएस) डिवीजन में सक्रिय नक्सली पोगा सुरीन उर्फ सुमन ने 30 जनवरी को आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने नक्सली संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर राउरकेला एसपी के शिवा सुब्रमणी के सामने आत्मसमर्पण किया।
    नक्सली पोगा सुरीन उर्फ सुमन झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के सोनापी गांव का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि पोगा 2013 में नक्सली संगठन से जुड़ा था। गांव के मुखिया बुधराम और एक मिलिशिया कमांडर के दबाव में आकर वह संगठन में शामिल हुआ। जिसके बाद वह नक्सली नेता मिसिर बेसरा और मोछू के दल में रहकर काम करने लगा।
    अपने मां-बाप की देखरेख करने के लिए उसने 2015 में संगठन छोड़ दिया था। इस दौरान वह रायगढ़ा के एक फैक्ट्री तथा तांतनगर में काम करता रहा। लेकिन उसके गांव सोनापी के जंगल में आए नक्सली नेता दर्शन उर्फ बिंजा हांसदा और राजनाथ ने उसे फिर से संगठन से जुड़ने के लिए मना लिया। जिसके बाद वह मार्च, 2018 में फिर से संगठन में शामिल हो गया। इसके बाद नक्सली नेता अनमोल के कहने पर वह एसडीएस डिवीजन में आकर काम करने लगा।

    संगठन में हो रहे शोषण से तंग आकर किया सरेंडर

    नक्सली संगठन की खोखली विचारधारा और उनके शोषण, अत्याचार, भेदभाव व हिंसा से तंग आकर पोगा ने जनवरी, 2019 में संगठन को फिर से छोड़ दिया। लेकिन नक्सली (Naxali) होने का दाग माथे पर लेकर वह समाज की मुख्यधारा में नहीं आ सकता था। इसलिए वह छुप कर धूम रहा था। इस बीच, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत ओडिशा सरकार की पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर उसने सरेंड करने का निर्णय लिया था। जिसके लिए उसने पुलिस से संपर्क किया। आखिरकार, 30 जनवरी को उसने आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी के मुताबिक, सरकार की योजना के तहत उसे सभी तरह का लाभ दिया जाएगा।

    कई हिंसक वारदातों में रहा है शामिल

    राउरकेला पुलिस हेडक्वाटर्र में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसपी शिवा सुब्रमणी ने बताया कि पोगा कई सारे बड़े नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। नक्सल (Naxali) हिंसा के मामले में पुलिस को इसकी तलाश लंबे समय से थी। उसके खिलाफ लोहणीपड़ा थाना के बाउनुरकेला में 20 जून, 2018 हुए फायरिंग तथा 15 जुलाई, 2018 में देवगढ़ के रुकुड़ा में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ का मामला दर्ज है। इसके अलावा वह राउरकेला पुलिस जिले के गुरूंडिया क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय रहा है और कई नक्सली वारदातों में उसका हाथ रहा है।
    पुलिस को उम्मीद है कि नक्सली पोगा के आत्मसमर्पण के बाद अब उनके जरिए नक्सली संगठन के कई राज सामने आएंगे। खासकर, एसडीएस डिवीजन के गुरुंडिया क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों की गतिविधियों, उनके आने-जाने वाले रास्ते, उनके सहयोगी, संगठन का बल, हथियार व गोला बारूद की स्थिति, संगठन के आर्थिक स्त्रोत तथा विभिन्न घटनाओं में शामिल नक्सलियों के नाम सामने आने की संभावना है।

    #Online news jharkhand Latest news naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा : जवानों को पहाड़ों पर चढ़ता देख भागे नक्सली, दैनिक उपयोग की सामग्री सहित कारतूस बरामद
    Next Article एनआईए ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की दोनों पत्नियों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी

    June 21, 2025
    झारखंड

    रांची के दो बड़े विश्वविद्यालयों में कुलपति के बिना भी काम चलता रहेगा

    June 21, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    June 21, 2025
    Latest Posts

    जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी

    June 21, 2025

    तेजस्वी के ‘पॉकेटमार’ बयान पर NDA का पलटवार, ‘मेरा बाप चारा चोर’ के पोस्टर लगे

    June 21, 2025

    भरौली-बक्सर पुल पर बड़ा हादसा, गंगा में जा गिरी स्कॉर्पियो

    June 21, 2025

    रांची के दो बड़े विश्वविद्यालयों में कुलपति के बिना भी काम चलता रहेगा

    June 21, 2025

    महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, गांव में दहशत

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.