Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»टेक्स्टाइल के क्षेत्र में झारखंड की बेटियों को मिल रहा रोजगार : डॉ डीके तिवारी, मुख्य सचिव
    झारखंड

    टेक्स्टाइल के क्षेत्र में झारखंड की बेटियों को मिल रहा रोजगार : डॉ डीके तिवारी, मुख्य सचिव

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : मुख्यमंत्री का यह निर्देश है कि रोजगारपरक उद्योग को बढ़ावा दिया जाय। ग्लोबल सम्मिट के बाद रांची में लगी अरविंद टेक्सटाइल फैक्ट्री से उत्पादित वस्त्र अब विदेशी बाजारों में अपनी पहुंच बनाने लगे हैं। मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने कहा है कि अरविंद टेक्सटाइल ने नवंबर 2018 से उत्पादन शुरू कर अब तक सात करोड़ रुपये के वस्त्र बनाएं हैं। उसमें से 6 करोड़ के वस्त्र निर्यात किए हैं। मुख्य सचिव झारखंड मंत्रालय में झारखंड इंडस्ट्रियल एंड इनवेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2016 के तहत आयोजित हाई पावर कमिटी की बैठक में बोल रहे थे।

    हर महीने फैक्ट्री में हो रहा रोजगार सृजन

    मुख्य सचिव ने कहा कि रांची की अरविंद टेक्सटाइल फैक्ट्री में हर महीने झारखंडी कामगारों को रोजगार के नये अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में वस्त्रों का उत्पादन वहां काम कर रहे झारखंडी कामगारों की मेहनत का नतीजा है। नवंबर 2018 में 855 झारखंडी कामगारों के साथ शुरू हुई। फैक्ट्री में हर महीने कुछ नये कामगार जुड़ते रहे हैं। जून 2019 तक इनकी संख्या दोगुनी से भी अधिक बढ़कर 1,873 तक पहुंच चुकी है।

    पॉलिसी के तहत अरविंद टेक्सटाइल को मिली अनुदान की राशि

    मुख्य सचिव ने बैठक में सरकार की पॉलिसी के अनुसार अरविंद टेक्सटाइल में कार्यरत कमिर्यों के ईपीएफ व ईएसआइ सहित फैक्ट्री की स्टांप ड्यूटी, निबंधन, पावर टैरिफ व इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी मद में अनुदान की 3.5 करोड़ रुपये को स्वीकृति प्रदान की।

    जनरल इंडस्ट्रियल पार्क को दी स्वीकृति

    मुख्य सचिव ने कहा कि हाई पावर कमिटी ने सरायकेला-खारसावां के कमालपुर और सिनी में 63.49 एकड़ क्षेत्र में निजी जनरल इंडस्ट्रियल पार्क निर्माण की स्वीकृति दी। इसका निर्माण मेजोरिटी इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड करेगा। इसकी कुल लागत 63 करोड़ 81 लाख रुपये आएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि इससे उस क्षेत्र विशेष में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे तथा व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से इलाके की आर्थिक उन्नति होगी।

    फ्लिपकार्ट से हुए एमओयू को मिली स्वीकृति जल्द बढ़ेगा कारोबार

    मुख्य सचिव ने कहा कि जल्द ही, ऑनलाइन मार्केटिंग में बड़ा नाम फ्लिपकार्ट अब झारखंड से भी अपने व्यवसाय को गति देगी। हाई पावर कमिटी ने राज्य की पॉलिसी के तहत हुए एमओयू को स्वीकृति दी। मुख्य सचिव ने कहा कि कंपनी राज्य के छोटे उद्यमों, कारीगर, बुनकर तथा शिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराएगी। इससे राज्य के कई परंपरागत उत्पादों को जहां राष्ट्रीय पहचान मिलेगी, वहीं कारीगरों और बुनकरों की आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्री श्याम मंदिर में इन्दिरा एकादशी के पावन अवसर पर संर्कीतन का आयोजन, झूमे श्रद्धालु
    Next Article केंद्र ने झारखण्ड के दस जिले को सुखाड़ग्रस्त घोषित किया, 12 लाख किसानों को मिलेगी राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    Latest Posts

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.