Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 1:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स का अब भी है बोर्ड-निगम व आयोग में दबदबा
    झारखंड

    झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स का अब भी है बोर्ड-निगम व आयोग में दबदबा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रवि

    रांची : राज्य में कोई भी सरकार आए या जाए, लेकिन ब्यूरोक्रेट्स को रिटायरमेंट बेनिफिट प्लान  के तहत बोर्ड निगम और आयोग में तरजीह दे ही दी जाती है. अभी भी राज्य के एक दर्जन बोर्ड निगम और आयोग में आइएएस, आइपीएस और आइएफएस का ही दबदबा है. हालांकि, बोर्ड, निगम और आयोगों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. हाल ही में हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड और राज्य आवास बोर्ड के लिए अध्यक्ष और सदस्यों के नामों की घोषणा हुई है. कुछ महीने पहले झारखंड बाल संरक्षण आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति हुई थी.

    सरकार ने साढ़े तीन साल बाद नियुक्तियों की पहल की

    हेमंत सोरेन की सरकार ने तकरीबन साढ़े तीन साल बाद बोर्ड-निगमों में नियुक्तियों की पहल की है. अभी भी महिला आयोग, राज्य सूचना आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, लोकायुक्त, राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड, झारखंड राज्य खनिज विकास निगम, रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार जैसे बोर्ड निगम और आयोग में पद रिक्त पड़े हैं. वहीं झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड, झारखंड गो सेवा आयोग, झारखंड राज्य आवास बोर्ड, झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद, झारखंड राज्य युवा आयोग, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन हो चुका है.

    जानें किस बोर्ड-निगम में काबिज हैं कौंन ब्यूरोक्रेट्स

    झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग : एसके सत्पथी (आइएएस)

    झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग : नीरज सिन्हा (आइपीएस)

    राज्य निर्वाचन आयोग : डीके तिवारी (आइएएस)

    झारखंड लोक सेवा आयोग : मेरी नीलिमा केरकेट्टा (आइएएस)

    ऊर्जा विकास निगम : अविनाश कुमार (आइएएस)

    ड़ॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान : रणेंद्र कुमार (आइएएस)

    झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड : शशिकर सामंता (आइएफएस)

    जेएसएमडीसी : अबुबकर सिद्धिकी (आइएएस)

    मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड : अजय कुमार सिंह (आइएएस)

    झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड : कृपानंद झा (आइएएस)

    तेनुघाट विद्युत निगम लिमटेड : अविनाश कुमार (आइएएस)

    बिजली वितरण निगम लिमिटेड : अविनाश कुमार (आइएएस)

    Dominance of Bureaucrats in Board Corporation and Commission Jharkhand Board Corporation Jharkhand Bureaucrats Jharkhand Commission Johar Live जोहार लाइव झारखंड आयोग झारखंड बोर्ड निगम झारखंड ब्यूरोक्रेट्स बोर्ड निगम व आयोग में ब्यूरोक्रेट्स का दबदबा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफाउंडेशन के कैंप में हुआ फ्री हेल्थ चेकअप
    Next Article इस भोजपुरी फिल्म ने बनाया वर्ल्डवाइड रिकार्ड, व्यूज जान आप भी रह जाएंगे दंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    Latest Posts

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.