Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 6:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में एक सप्ताह तक सुबह रहेगा कोहरा, रात में बढ़ेगी ठंड
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में एक सप्ताह तक सुबह रहेगा कोहरा, रात में बढ़ेगी ठंड

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा या कुहासा देखने को मिल सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा धीरे-धीरे छंट जाएगा और मौसम साफ हो जाएगा।

    सुबह रहेगा कोहरा, दिन में निकलेगी धूप

    मौसम विभाग ने बताया है कि रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इन इलाकों में सुबह हल्का कोहरा रहेगा, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी।

    इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में भी सुबह कुहासा छाने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहने से लोगों को धूप का आनंद मिलेगा।

    पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

    तापमान में होगी धीरे-धीरे गिरावट

    मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे ठंड का असर और बढ़ जाएगा।

    रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 5 फरवरी के बाद सुबह और रात में ठंड ज्यादा महसूस होगी।

    अलग-अलग इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

    मध्य झारखंड के जिलों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा जा सकता है। गुमला में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

    दक्षिण झारखंड में दिन के समय अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, लेकिन रातें यहां भी ठंडी रहेंगी। उत्तर-पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

    फिलहाल कोई अलर्ट नहीं

    मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल 9 फरवरी तक के लिए किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा।

    दिन-रात के तापमान में बढ़ेगा अंतर

    कुल मिलाकर आने वाले दिनों में प्रदेश में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बढ़ेगा। दिन में हल्की गर्मी और रात में सर्दी का असर बना रहेगा। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी।

    मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह के समय कोहरे के कारण वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें।

    Also Read : नामांकन पर्चा दाखिल करते ही प्रत्याशी दिखाने लगे दम, अध्यक्ष पद पर घमासान होने के आसार

    and the nights will get colder. Jharkhand will experience fog in the mornings for a week झारखंड में एक सप्ताह तक सुबह रहेगा कोहरा रात में बढ़ेगी ठंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 04 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article सालों की मांग पूरी : रांची से भोपाल के लिए शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026
    झारखंड

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026
    झारखंड

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026
    Latest Posts

    इरफान अंसारी और उनके करीबियों पर बड़े घोटाले का आरोप, मुख्य सचिव ने दिए जांच का आदेश

    May 1, 2026

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026

    बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, भगवान से मांगी बिहार की खुशहाली

    May 1, 2026

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.