Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा बजट सत्र: भाजपा विधायकों के आचरण पर सदन में उठा सवाल, स्पीकर ने कहा- इसे मैं खुद देखूंगा
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा बजट सत्र: भाजपा विधायकों के आचरण पर सदन में उठा सवाल, स्पीकर ने कहा- इसे मैं खुद देखूंगा

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। बजट सत्र के 14वें दिन बीजेपी विधायकों के जोरदार प्रदर्शन को लेकर आज सदन में सत्ता पक्ष ने नाराजगी जताई है। सत्ता पक्ष के इस सवाल पर स्पीकर ने कहा कि जिस सदस्य ने गलत आचरण किया है उसपर मैं खुद चीजो को देखूंगा। बता दें रामनवमी को लेकर कल हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने सदन में जोरदार भाषण दिया।

    रामनवमी पर लगे रोक से भड़के मनीष ने सरकार को विशेष धर्म का पक्षपाती करार दिया और कहा कि हेमंत सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। बता दें कि रामभक्तों के सबसे बड़े त्योहार रामनवमी को लेकर झारखंड के हजारीबाग में प्रशासन के लगे रोक के खिलाफ बीजेपी के विरोध कर रही है। बता दें हजारीबाग में रामनवमी उत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक को लेकर वहां तनाव की स्थिति बन गई है। मालूम हो कि प्रशासन ने यहां रामनवमी पर किसी तरह का डीजे बजाने पर रोक लगा दी है।

    इसके साथ ही रामनवमी पर शष्त्र पूजन व प्रदर्शन के साथ उत्सव में आयोजित होने वाले पारंपरिक नाटकों में लाठी डंडे या अन्य हथियारों के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी है। मालूम हो कि पारंपरिक रूप से रामनवमी का जश्न हजारीबाग में एक महीने पहले से ही शुरू हो जाता है और हर मंगलवार को लोग गाजे बाजे व पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस निकालते हैं।

    लेकिन वहीं इस बार प्रशासन ने इस तरह के आयोजन करने पर भी रोक लगा दी है। बता दें कि प्रशासन के इस आदेश का स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। वहीं प्रशासन अपने फैसले पर कायम रहते हुए इस आदेश का विरोध करने वाले के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी शुरू कर दी है। बता दें इस संबंध में पहली एफआईआर 14 मार्च को दर्ज की गयी थी।

    इधर इस फरमान को लेकर बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड सरकार को घेरने का प्रयास किया है। अपने पहले ही दिए गए बयानों में मनीष ने कहा कि झारखंड सरकार हिन्दू त्यौहारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी कि किसी हाल में वह अपनी परंपरा और त्यौहारों को नहीं छोड़ने वाले। इसी कड़ी में मनीष ने हजारी बाग मामले को लेकर कल सदन से सरकार को घेरा और इस बारे में सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर अपना कुर्ता फाड़ कर विरोध दर्ज कराया।

    बताते चलें कि कल रामनवमी को लेकर सदन में बीजेपी का प्रतिरोध अपने चरम पर था। विधायक मनीष जायसवाल ने सदन में अपने तीखे तेवर के साथ हजारीबाग जिले में त्योहार पर प्रतिबंध को लेकर कई कड़े सवाल किये. विधायक ने इस मामले में पूछा कि क्या हम तालिबान में रहते है। क्या हेमंत सरकार की राज में हिंदू होना गुनाह है।

    यदि हमारी बात नहीं सुनी जाती है तो हमारे सदन में आने का क्या मतलब है. बता दें बजट सत्र के 14वें दिन हजारीबाग में रामनवमी को लेकर प्रशासन की तरफ से लगाए गए सख्त प्रतिबंध के खिलाफ भाजपा गोलबंद होती दिखी। वहीं प्रशासन ने रामनवमी में ध्वनि को लेकर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं रामनवमी हिंदू आस्था का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है इस प्रकार से रामनवमी को लेकर प्रतिबंध होने से सड़क से सदन तक मामला गर्माया हुआ है।

    वहीं नियोजन नीति पर विधानसभा में विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि हम नियोजन को लेकर लंबे समय से विरोध कर रहे थे हमारी एक ही मांग थी कि मुख्यमंत्री सदन में आकर जवाब दें। अब हमने रामनवमी का विषय सदन में उठाया है बता दें पांच हजार लोगों पर 107 हुआ है। वाद्य यंत्र बजाने पर रोक है, डीजे वालों से हस्ताक्षर कराया जा रहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article22 मार्च का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की दी थी धमकी, सूरत से गिरफ्तार हुआ शख्स

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    Latest Posts

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.