रांची। बिहार क्लब में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की आवश्यक बैठक सम्पन्न हो गयी। आगामी मजदूर दिवस (एक मई) के दिन को यादगार बनाने हेतु पत्रकारों की समस्या और समाधान पर बातचीत के अलावे फेक न्यूज़ से बचाव और पत्रकार सुरक्षा क़ानून पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे राज्य से सैकड़ो पत्रकार पत्रकार सुरक्षा कानून को सूबे में लागू करने को लेकर हुंकार भरेंगे। बैठक की अध्यक्षता रजत कुमार गुप्ता ने किया और संचालन झारखण्ड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने किया। बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ पत्रकार शफीक अंसारी के पुत्र परवेज़ अख्तर और लोहरदगा के वरिष्ठ पत्रकार कयूम अंसारी की पत्नी की असमायिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस मौके पर एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा उक्त कार्यक्रम में प्रमुखता से पत्रकारों की समस्याओं को राज्य और राष्ट्रीय पटल पर उठाया जाएगा।
वहीं यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर बल देते हुए कहा कि समूचे राज्य के पत्रकार मजदूर दिवस पर सेमिनार के माध्यम से फेक न्यूज़ को रोकने के साथ साथ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की भी बात करेंगे जो कि वर्तमान समय की मांग भी है। उन्होंने कहा कि उस अवसर पर कई पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। यह भी कहा कि यूनियन का कार्य जल्द ही सभी सदस्यों के सहूलियत के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा। बैठक में सभी लोगो ने आगामी मजदूर दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अपनी सहमति दी। यूनियन के अध्यक्ष ने यह बताया कि इस बार के सेमिनार में न केवल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा बल्कि लो-वीटा हॉस्पिटल के द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार अग्रयाल, रजत कुमार गुप्ता, यूनियन के राँची जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष जावेद अख्तर, प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता अरविंद प्रताप, प्रदेश सचिव रणधीर निधि, विनोद कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय चौहान, यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सिंह अमृत, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, सुदीप सिंह, प्रदेश सचिव कयूम खान, संतोष सिन्हा, जावेद अख्तर, कौशर अली, गौतम राणा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी विनय राज, प्रदेश सचिव राणा अरुण सिंह, राजेश कुमार, अजित कुमार, सौरभ कुमार गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए है।
झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की बैठक सम्पन्न, 1 मई को होगी सेमिनार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




