रांची. झारखंड में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है. शनिवार देर रात तमाड़ थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान ओडिशा से आ रही करीब 200 किलो गांजे की खेप जब्त की गई.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांजे की खेप ओडिशा से झारखंड लाई जा रही थी. इसी दौरान एनसीबी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इसे पकड़ लिया.
No comments yet. Be the first to comment!