Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रकृत्ति की गोद में बसा झारखंड पर्यटकों के लिए बना खास, ये पिकनिक स्पॉट बने फेवरेट
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रकृत्ति की गोद में बसा झारखंड पर्यटकों के लिए बना खास, ये पिकनिक स्पॉट बने फेवरेट

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। वैसे तो झारखंड प्रकृति की गोद में बसा हुआ है. चारों तरफ प्राकृत्तिक सौंदर्य देखने को मिलता है। ऐसे में झारखंड में पर्यटक स्थलों की कमी नहीं है, लेकिन राजधानी रांची का धुर्वा डैम इन दिनों खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह हम नहीं बल्कि घूमने आए लोग बता रहे हैं। धुर्वा डैम के पानी की लहरों से निकली आवाज इन दिनों लोगों को खूब भा रहा है और लोगों की मानें तो उन्हें समुद्र किनारे घूमने का एहसास मिल रहा है।

    सारंडा के घने जंगल से घूमने आए परिवार के लोगों की मानें तो उन्हें पुरी के समुद्र किनारे घूमने का एहसास यह धुर्वा डैम का किनारा दिला रहा है। इनकी मानें तो धुर्वा डैम के बारे में यह सभी बहुत दिनों से सुना करते थे और उनकी इच्छा थी कि यहां पहुंच कर देखें और आनंद ने आज इनका सपना पूरा हो चुका है। यहां आकर पूरा परिवार पिकनिक के साथ पूरी मस्ती कर रहे हैं।

    राजधानी के ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी धुर्वा डैम के किनारे लोग पिकनिक मनाने आते हैं। ऐसे में धुर्वा डैम के पानी में बांस के बल्ली से बनाया गया। सेल्फी प्वाइंट भी इन दिनों लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। लोग इस बांस के मचान पर चढ़कर पानी में सेल्फी खूब ले रहे हैं।

    धुर्वा डैम के किनारे सैकड़ों की संख्या में लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने दोस्तों के साथ बर्थडे और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। पानी के किनारे का नजारा अद्भुत होता है, इसलिए यहां ढ़ेर सारी तस्वीरें भी लेकर यादगार बनाते हैं। प्राकृत्तिक रूप से काफी सुंदर यह धुर्वा डैम लोगों को काफी आकर्षित करता है।

    यहां आए कई लोगों की मानें तो लोग बाहर जो अपना छुट्टी बिताने जाते हैं। उनसे उनका आग्रह है कि वह धुर्वा डैम किनारे आकर भी वैसा आनंद पा सकते हैं। कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि रांची में ही प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है। 30 से 40 किलोमीटर के अंदर कई ऐसे फॉल और डैम है जहां पर कश्मीर और शिमला जैसे प्राकृत्तिक सौंदर्य देखने को मिलता है।

    ऐसे में बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आते हैं। नए साल का स्वागत और पुराने साल की विदाई को लेकर लोगों की मानें तो कोरोना वायरस अभी और नए साल का स्वागत भी किया जाएगा. कोरोना वायरस नए साल की मस्ती को भी लोग मिस नहीं करना चाहते हैं।

    राजधानी रांची नए वर्ष के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता व्यवस्था किये गए हैं। 700 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती विभिन्न पर्यटक जगहों पर की जाएगी। साथ गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम भी तैनात की जाएगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
    Next Article बिहार : गोपालगंज में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.