Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड राज्यसभा चुनाव : 19 जून को मतदान, तैयारियां पूरी, शिबू सोरेन का जीतना तय
    झारखंड

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : 19 जून को मतदान, तैयारियां पूरी, शिबू सोरेन का जीतना तय

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2020Updated:June 18, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान और मतगणना की सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

    राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सह विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि दोनों सीटों के चुनाव के लिए कल शुक्रवार को सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा और इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

    उन्होंने बताया कि मतदान न्यायाधिकरण कक्ष, कमरा संख्या-42 और कोविड-19 के संदिग्ध मतदाताओं के लिए कमरा संख्या -39, पश्चिमी विंग में होगा। अपराह्न चार बजे मतदान समाप्त हो जाने के बाद संध्या पांच बजे से मतगणना शुरू होगी और भारत निर्वाचन आयोग से सहमति मिलने के बाद देर शाम चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जाने की संभावना है।

    इधर, रांची जिला प्रशासन की ओर से राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा परिसर के ईद-गिर्द निषेधाज्ञा लागू की गयी है। इस अवसर पर किसी भी प्रकार का जुलूस, रैली,प्रदर्शन घेराव पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी ।

    इसे लेकर एसडीओ सदर लोकेश मिश्रा ने विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने को लेकर आदेश जारी कर दिया है। निषेधाज्ञा 19 जून को सुबह 7 बजे से मतदान और मतगणना कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समाप्ति के 2 घंटा बाद तक प्रभावी रहेगा।

    राज्यसभा की एक सीट के लिए संख्या बल के आधार पर झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन की जीत तो लगभग तय मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा के पास अपने दम पर जीतने के लिए पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं , लेकिन जिस तरीके से आजसू पार्टी जिनके दो विधायक हैं ने भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही है और दो निर्दलीय भाजपा के साथ है ऐसे में दीपक प्रकाश का जीतना भी लगभग तय है।

    लेकिन झारखंड में राज्यसभा चुनाव में जोड़-तोड़ का पुराना इतिहास रहा है और इस बार भी वो कवायद तेज हो गई है। हाल के दिनों में विधानसभा के दलीय आकड़ों में भी बदलाव हुआ है। कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सिंह का निधन हो गया है, जिसके कारण कांग्रेस के विधायकों की संख्या 16 से घटकर 15 हो गई है। इसके अलावा झारखंड विकास मोर्चा के दो विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की चुनाव से निर्दलीय घोषित होने के बाद भी कांग्रेस के साथ है ।

    इस प्रकार कांग्रेस के लिए अच्छी खबर ये है कि अब 17 विधायकों का ठोस समर्थन उसे हासिल है। इसी खेमे में राजद का एक विधायक भी हैं । विधानसभा की इस समय सदस्य संख्या 80 है इसमें से एक मनोनीत सदस्य और उन्हें वोटिंग का अधिकार नहीं है। इस प्रकार कुल 79 विधायक ही राज्यसभा चुनाव में वोट कर सकेंगे। प्रथम वरीयता में 27 वोट मिलने वाला निर्वाचित हो जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल के सत्यानंद भोक्ता, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कमलेश सिंह और भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह ने यूपीए प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

    इस बीच आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने साफ तौर पर भाजपा उम्मीदवार दीपक प्रकाश को समर्थन देने की घोषणा की है। जबकि निर्दलीय सरयू राय और अमित कुमार यादव ने भी भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही है और इस से भाजपा उम्मीदवार की जीत का राह आसान लग रहा है।

    वैसे राज्य के संसदीय कार्य मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शहजादा अनवर के जीत के प्रति अस्वस्थ है लेकिन विधानसभा में विधायकों का आंकड़ा उनके पक्ष में नहीं दिखाई पड़ रहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news rajsabha chunav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा के सतगांव में पुलिस-नक्सली के साथ मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, एके-47, राइफल व रेडियो सेट बरामद
    Next Article टांगी से मारकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुिलस

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.