Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाई-बहन हत्या मामले में झारखंड पुलिस ने जारी की अपराधियों का चेहरा, सूचना देने वाले को मिलेगा पुरुस्कार
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई-बहन हत्या मामले में झारखंड पुलिस ने जारी की अपराधियों का चेहरा, सूचना देने वाले को मिलेगा पुरुस्कार

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। गुमला के घाघरा अंतर्गत कोटामाटी नदी के पास 25 अक्टूबर को हुए भाई-बहन हत्याकांड मामले में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अपराधियों का चेहरा जारी की। पुलिस ने अपराधियों के बारे में सूचना देने वाले को उचित पुरुस्कार देने की भी बात बोला है। वहीं, इस बात को भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वालों की पहचान व नाम गोपनीय रखा जाएगा। दोनों अपराधियों के बारे में सूचना देने के लिए झारखंड पुलिस ने पांच नंबर जारी किया है। जिसमें डीआईजी, गुमला एसपी, एसडीपीओ गुमला, इंस्पेक्टर गुमला, घाघरा थाना शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों अपराधियों को आश्रय देने वालों को भी चेताया है कि उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    इससे पूर्व डीजीपी एमवी राव गुमला दौरे पर पहुंचे थे। भाई-बहन हत्याकांड मामले में डीजीपी एमवी राव ने शनिवार को सदर थाना प्रभारी केश्वर साहू को सस्पेंड कर दिया था।यह कार्रवाई सदर थाना प्रभारी केश्वर साहू द्वारा लापरवाही बरतने की वजह से की गई थी।

    इन पांच नंबर पर दे सकते है सूचना
    डीआईजी, रांची – 9431706118
    एसपी, गुमला – 9431706376
    एसडीपीओ, गुमला – 9431706202
    इंस्पेक्टर, गुमला – 9973519070
    घाघरा थाना – 9431706207

    क्या है मामला
    गुमला के घाघरा से 25 अक्टूबर की रात करीब 7 बजे दोनों सगे भाई बहन अपने पैतृक गांव कोटामाटी से लोहरदगा वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते से दोनों का अपहरण कर लिया गया था। घंटों बीतने के बाद जब दोनों लोहरदगा नहीं पहुंचे, तो परिवार के लोग चिंतित हो उठे। इसके बाद उन्होंने अपने पैतृक गांव कोटामाटी के परिजनों से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी ली। गांव के परिजनों ने घंटों पहले उनके निकल जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन किसी अनहोनी की अंदेशा को लेकर रात में ही उनके खोजबीन में जुट गए थे और लोहरदगा सदर थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की थी। लेकिन लोहरदगा थाना ने कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरे दिन सुबह परिजनों को दोनों भाई-बहन का शव शव चुंदरी नवाटोली मे मिलने की ख़बर मिली। इस घटना के बाद मृतकों के चाचा बाल किशुन भगत ने पुलिस की लापरवाही के कारण दोनों बच्चों की हत्या होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर लोहरदगा व घाघरा की पुलिस तत्परता दिखाती तो दोनों की जान बच सकती थी। क्योंकि बच्चों के घर नही पहुंचने पर सबसे पहले परिजनों ने इसकी सूचना देने के लिए घाघरा थाना का विभागीय नंबर पर संपर्क किया था। मगर वो बंद था। इसके बाद परिजनों ने लोहरदगा सदर थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की थी। लेकिन लोहरदगा सदर थाना की पुलिस ने घाघरा थाना से संपर्क तक नहीं किया।

    Crime news DGP MV Rao Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा सदर अस्पताल में इलाज करवा रहा था नक्सली संगठन का सदस्य, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article Jharkhand Accident News : धनबाद में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, एक घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.