Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टाइगर के नाम से मशहूर थे झारखंड के मंत्री जगरनाथ महतो, 28 साल में 10वीं और मंत्री बनने के बाद पास की थी 12वीं
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर के नाम से मशहूर थे झारखंड के मंत्री जगरनाथ महतो, 28 साल में 10वीं और मंत्री बनने के बाद पास की थी 12वीं

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में टाईगर के नाम से मशहूर जगरनाथ महतो झारखंड मुक्ति के कद्दावर नेताओं में शामिल थे। गिरिडीह के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक चुने गए।

    झारखंड के शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो का बचपन गरीबी में बीता। उनके परिवार की स्थिति ऐसी नहीं कि वो पढ़ाई पूरी कर सकें। प्राइमरी की पढ़ाई के बाद मैट्रिक पास करने से पहले ही उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। ये वहीं समय था जब झारखंड में आंदोलन जोर पकड़ रहा था। उन पर विनोद बिहारी महतो और शिबू सोरेन का गहरा असर हुआ. इसके बाद वो आंदोलन में शामिल हो गए।

    इसी दौरान उन्होंने समय निकालकर पढ़ाई भी और साल 1995 में उन्होंने 28 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद वो फिर से पढ़ाई छूट गई. जब उन्हें सूबे का शिक्षा मंत्री बनाया गया तो उन्होंने मंत्री पद ग्रहण करने के बाद 12वीं क्लास में एडमिशन लिया।

    दरअसल, शपथ ग्रहण के दौरान कुछ व्हाइट कॉलर वाले लोगों ने उन पर छींटाकशी की थी, ये बात उन्हें अच्छी नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने की ठानी। उन्होंने बोकारो जिले के नवाडीह में मौजूद देवी प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में दाखिला लिया। बताया जाता है कि इस कॉलेज को उन्होंने ही खुलवाया था। यहां उन्होंने राजनीतिक विज्ञान के विषय को चुना और 54-55 साल की उम्र में 12वीं में एडमिशन लिया था।

    एक किसान परिवार में जगरनाथ महतो का जन्म वर्ष 1967 में हुआ था। राजनीति में जगरनाथ महतो ऐसी शख्सियत थे जिनका पक्ष और विपक्ष दोनों सम्मान करता था। डुमरी विधानसभा क्षेत्र जहां से वे जीतते आये थे, वहां वे इतने लोकप्रिय थे कि लगातार चौथी बार क्षेत्र की जनता ने उन्हें वहां से जिताकर विधानसभा भेजा था। आज यानि 06 अप्रैल को जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के निधन की खबर के बाद कैबिनेट की बैठक स्थगित
    Next Article झारखंड के जेल सिस्टम में सुधार को लेकर हाई कोर्ट में राज्य सरकार ने कहा, दो माह में तैयार हो जाएगा मॉडल जेल मैनुअल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Latest Posts

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.