Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»असम चुनाव में झारखंड के नेताओं की एंट्री, 28 को हेमंत की सभा, 29 को बाबूलाल का दौरा
    झारखंड

    असम चुनाव में झारखंड के नेताओं की एंट्री, 28 को हेमंत की सभा, 29 को बाबूलाल का दौरा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 27, 2026Updated:March 27, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बंगाल और असम के चुनावी मैदान में अब झारखंड की सियासत भी नजर आने लगी है। भाजपा, झामुमो और कांग्रेस के नेता वहां रह रहे बिहार-झारखंड के प्रवासी मतदाताओं को साधने में जुटे गए हैं। खासकर असम विधानसभा चुनाव में झारखंड के नेताओं की सक्रियता तेजी से बढ़ रही है।

    28 मार्च को हेमंत सोरेन की सभा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 मार्च को असम के कोकराझार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम दोपहर 2:20 बजे हारापुता फुटबॉल मैदान में तय है। झामुमो की ओर से इस सभा को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी वहां अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश में है।

    29 मार्च को बाबूलाल मरांडी का दौरा

    वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का 29 मार्च को असम दौरा प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि वे भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने और प्रवासी मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश करेंगे। इस तरह एक के बाद एक बड़े नेताओं के दौरे से कोकराझार सियासी गतिविधियों का केंद्र बन गया है।

    प्रवासी वोटरों पर खास फोकस

    असम में बड़ी संख्या में बिहार और झारखंड के लोग रहते हैं। यही वजह है कि सभी पार्टियां इन प्रवासी वोटरों को गोलबंद करने में जुटी हैं। झारखंड के नेताओं को मैदान में उतारने के पीछे भी यही रणनीति मानी जा रही है, ताकि स्थानीय स्तर पर पहचान और जुड़ाव का फायदा मिल सके।

    मुकाबला दिलचस्प, झामुमो भी मैदान में

    असम चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। लेकिन झामुमो ने भी अपने 21 उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को और रोचक बना दिया है। इससे चुनावी समीकरणों में नई हलचल देखने को मिल रही है।

    झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की नई सूची

    झामुमो ने असम चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की है। इसमें पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का नाम जोड़ा गया है, जबकि विधायक सुखराम उरांव का नाम हटा दिया गया है। इस सूची के अनुसार, हेमंत सोरेन खुद प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे।

    ये नेता करेंगे प्रचार

    झामुमो के स्टार प्रचारकों में हेमंत सोरेन के साथ डॉ. सरफराज अहमद, कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ. महुआ माजी, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, हफीजुल हसन, भूषण तिर्की और विकास मुंडा जैसे नेता शामिल हैं।

    बढ़ी सियासी हलचल

    भाजपा और कांग्रेस ने भी अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची में झारखंड के कई नेताओं को शामिल किया है।
    कुल मिलाकर, असम का चुनाव अब सिर्फ स्थानीय नहीं रहा, बल्कि इसमें झारखंड की सियासत भी खुलकर नजर आ रही है। आने वाले दिनों में यह मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

    Also Read : सीएम हेमंत ने पत्नी कल्पना संग तपोवन मंदिर में की पूजा, बोले- रामनवमी सिर्फ पर्व नहीं, एकता का संदेश है
    Assam Election 2026 Babulal Marandi Assam visit BJP campaign Assam Congress campaign Assam Hemant Soren Assam rally Jharkhand leaders in Assam JMM campaign Assam Kokrajhar rally migrant voters politics India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत ने पत्नी कल्पना संग तपोवन मंदिर में की पूजा, बोले- रामनवमी सिर्फ पर्व नहीं, एकता का संदेश है
    Next Article आंजन धाम में रामनवमी की धूम, आदिवासी परंपरा के साथ होता है अनोखा आयोजन

    Related Posts

    क्राइम

    ​चाईबासा ट्रेजरी घोटाला: 45 लाख से अधिक के डिजिटल गबन मामले में 4 के खिलाफ CID की चार्जशीट दाखिल

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Latest Posts

    ​चाईबासा ट्रेजरी घोटाला: 45 लाख से अधिक के डिजिटल गबन मामले में 4 के खिलाफ CID की चार्जशीट दाखिल

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.