Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 9:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुष्कर्म के आरोप में झारखंड के आईएफएस अधिकारी अंशुमन राजहंस गिरफ्तार
    झारखंड

    दुष्कर्म के आरोप में झारखंड के आईएफएस अधिकारी अंशुमन राजहंस गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। दिल्ली पुलिस ने झारखंड कैडर के आईएफएस अंशुमन राजहंस को गिरफ्तार कर लिया है। अंशुमन की गिरफ्तारी सियालदह से हुई है। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 2020 के झारखंड कैडर के प्रशिक्षु अधिकारी अंशुमन राजहंस चाईबासा में पोस्टेड हैं। हालांकि उन्होंने अभी चाईबासा में योगदान नहीं दिया है। उन पर शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

    पीड़ित युवती इंजीनियर है और उसने बीते 15 मई को दिल्ली के राजेंद्र नगर थाने में केस दर्ज कराया थ। पीड़िता के अनुसार अंशुमन वर्ष 2017 में राजेंद्र नगर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में आया था। इसी दौरान ठाणे निवासी युवती से उसकी मुलाकात हुई। इंजीनियरिंग करने के बाद वह युवती भी सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। इस दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी और अंशुमान ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाये।

    वर्ष 2018 में अंशुमान का चयन आईआरटीएस के लिए हुआ। नौकरी लगने के बाद पीड़िता ने जब उसपर शादी का दबाव बनाया, तो उसने अच्छी रैंक आने पर शादी करने का बहाना बनाया। 2020 में अंशुमन का चयन आईएफएस के लिए हो गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मंदिर में शादी तो की, लेकिन शादी की फोटो नहीं लेने दी। बाद में वह रजिस्टर्ड शादी करने के वादे से से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया। पिछले दो दिनों के अंदर अंशुमन राजहंस अखिल भारतीय सेवा के झारखंड कैडर के दूसरे अधिकारी हैं, जिन्हें शारीरिक शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    अंशुमन राजहंस का गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद दिल्ली के करोल बाग थाने की एसीपी विदूषी कौशिक की देखरेख एक टीम गठित की गयी। आरोपी के रांची में होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस की टीम जब रांची पहुंची, तो पता चला कि वह जमशेदपुर में है। केस दर्ज होने की सूचना मिलने पर अंशुमन ने अपना फोन बंद कर लिया था। फिर पुलिस को उसकी लोकेशन आसनसोल में मिली। करीब 15 दिन तक वह छिपता रहा। पुलिस को सात शहरों में उसकी लोकेशन मिली। 30 जून को पुलिस टीम को उसकी लोकेशन कोलकाता के पास सियालदह इलाके में मिली। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अधिकारी व्हाट्सअप के जरिये अपने रिश्तेदारों के संपर्क में रहता था। इसके लिए दूसरे के नंबर से व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करता था। उसने एक फोन नंबर इंटरनेट के लिए रख रखा था।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सियासी उथल-पुथल के बीच दिया इस्तीफा
    Next Article रांची में फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर विरोध-प्रदर्शन, एफआईआर दर्ज

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, प्रशासन ने किसानों से फसलों की सुरक्षा के दिए निर्देश…

    October 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025
    Latest Posts

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, प्रशासन ने किसानों से फसलों की सुरक्षा के दिए निर्देश…

    October 28, 2025

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025

    PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    October 28, 2025

    जलीय सूर्य मंदिर छठ घाट पर की गयी भव्य गंगा आरती, भारी तादाद में जुटे श्रद्धालु

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.