Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 1:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»22 जनवरी को राजकीय अवकाश की घोषणा करे झारखंड सरकार : चंद्रकांत रायपत
    झारखंड

    22 जनवरी को राजकीय अवकाश की घोषणा करे झारखंड सरकार : चंद्रकांत रायपत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    31,026 गांवों के 47,72,000 परिवारों तक प्राण प्रतिष्ठा का दिया गया निमंत्रण

    रांची : राजधानी रांची में विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रान्त के द्वारा आहूत प्रेस वार्त्ता को संबोधित करते हुए विहिप प्रांत सहमंत्री एवं अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु झारखंड के घर-घर तक अक्षत वितरण निमंत्रण अभियान के प्रांत प्रमुख मनोज पोद्दार ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर 01 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक अपने प्रांत के सभी जिलों में अयोध्या में हो रहे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण घर-घर तक देने का महा अभियान कल संपन्न हो गया.

    इस अभियान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठन, सभी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक संगठन के लोग लगे. अभियान में लगे कार्यकर्ता झारखंड के सभी प्रखंडों के 5,304 पंचायत तथा 31,026 गांव के कुल 47 लाख 72 हजार परिवारों तक गये.

    विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कहा कि अभियान में लगे कार्यकर्त्ताओं के अनुसार पूरा हिंदू समाज भक्तिपूर्ण भाव से अक्षत कलश का स्वागत किया. जैसे मानों उनके घर साक्षात श्रीराम आए हों. पूरा प्रदेश ही राममय हो गया है, और हो भी क्यों नहीं जब हिंदू समाज को यह पावन अवसर 500 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद प्राप्त हुआ है.

    आगे उन्होंने कहा कि अब अभियान के दूसरे चरण में हिंदू समाज मंदिरों की सफाई, मंदिरों की साज सज्जा करे, मंदिरों में कोई ना कोई धार्मिक अनुष्ठान हेतु कार्यक्रम की योजना बनाकर उसकी पूर्ण व्यवस्था की चिंता करें.

    उन्होंने विशेष आग्रह करते हुए कहा कि 22 जनवरी को संपूर्ण हिंदू समाज प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने निकट के मंदिरों में एकत्र होकर कोई न कोई धार्मिक अनुष्ठान करें. मंदिरों में प्रोजेक्टर, स्क्रीन, टीवी आदि के द्वारा सीधा प्रसारण की व्यवस्था करें. घर की माताएं-बहनें अपने-अपने घरों से आरती की थाली लेकर मंदिर जाएं और जब अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम आरती हो तो उस आरती में अपने स्थान पर उपस्थित सभी लोग खड़े होकर उस आरती में शामिल हो जाएं. आरती के पश्चात प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने घर जाएं, तथा रात्रि में अपने-अपने घरों में, प्रतिष्ठानों में तथा मंदिरों में दीपोत्सव करें. निवेदन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्देशानुसार मंदिर केन्द्रित ही सभी कार्यक्रम सुनिश्चित करें.

    विहिप झारखंड की हेमंत सरकार से मांग :

    चंद्रकांत रायपत ने बताया कि हमलोगों ने झारखंड सरकार से मांग की है कि 22 जनवरी को एक दिन का राजकीय अवकाश दिया जाय, साथ ही प्रदेश में 21 जनवरी से 22 जनवरी तक मांस मदिरा के विक्री पर रोक लगाई जाए. क्योंकि उस दिन देश भर के साथ-साथ पूरे प्रदेश में गांव-गांव में बड़े पैमाने पर धार्मिक अनुष्ठान होने वाले हैं.

    invitation Jharkhand news johar live news ranchi VHP जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज निमंत्रण रांची विहिप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स-2024: जापान की चिली पर 2-0 से जीत
    Next Article वाईएस शर्मिला बनी आंध्र कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, राजनीति में आमने-सामने होंगे भाई-बहन  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    Latest Posts

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.