Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 12:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»Jharkhand Election 2024: 10 नवंबर को चंदनकियारी में पीएम मोदी की जनसभा, अमर बाउरी के पक्ष में करेंगे वोट की अपील
    झारखंड

    Jharkhand Election 2024: 10 नवंबर को चंदनकियारी में पीएम मोदी की जनसभा, अमर बाउरी के पक्ष में करेंगे वोट की अपील

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 6, 2024Updated:November 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को झारखंड के बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं. यह पहला अवसर होगा जब देश का कोई प्रधानमंत्री चंदनकियारी क्षेत्र का दौरा करेगा. पीएम मोदी की यह जनसभा चंडीपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित होगी, जहां तैयारियां जोरों पर हैं. इस जनसभा में सात विधानसभा क्षेत्रों से लोगों के आने की संभावना है. मंच पर एनडीए के बड़े और वरिष्ठ नेता तथा सातों विधानसभा क्षेत्रों से एनडीए के प्रत्याशी भी उपस्थित रहेंगे. प्रधानमंत्री मोदी चंदनकियारी से एनडीए प्रत्याशी ‘अमर बाउरी’ के पक्ष में वोट की अपील करेंगे.

    नेता प्रतिपक्ष और चंदनकियारी से भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी ने प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर खुशी व्यक्त की और कहा कि यह जनसभा झारखंड के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने कहा, “यह पहला मौका है जब देश के प्रधानमंत्री चंदनकियारी आ रहे हैं. झारखंड की जनता रोटी, बेटी और माटी के लिए और अपनी अस्मिता के लिए इस चुनाव में दृढ़ संकल्प के साथ खड़ी है.” अमर बाउरी ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का आगमन झारखंड सरकार के लिए एक चेतावनी है. उनके आगमन से लोगों में जागरूकता आ चुकी है, और राज्य सरकार की नींद उड़ी हुई है. इस बार जनता अत्याचारी और भ्रष्ट सरकार का अंत कर देगी.” गौरतलब है कि चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है, और वह एनडीए की ओर से इस क्षेत्र में चुनावी मैदान में हैं. 

     

    अमर कुमार बाउरी अमर बाउरी अस्मिता एनडीए एनडीए प्रत्याशी ऐतिहासिक दौरा चंडीपुर फुटबॉल मैदान चंदनकियारी चंदनकियारी विधानसभा चुनाव चुनावी मैदान जनसभा जागरूकता झारखंड झारखंड सरकार नेता प्रतिपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोकारो भाजपा भ्रष्ट सरकार रोटी बेटी माटी वोट अपील सात विधानसभा क्षेत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleChhath Puja 2024: रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, यात्रा से पहले जानें सभी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
    Next Article अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौ’त

    Related Posts

    पाकुड़

    पाकुड़ में सर्किल इंस्पेक्टर के घर भीषण डकैती

    June 17, 2025
    झारखंड

    ट्रैफिक सुधार के लिए रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025
    झारखंड

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025
    Latest Posts

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025

    इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौ’त, डॉक्टर फरार

    June 17, 2025

    महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी

    June 17, 2025

    मोतिहारी में साइबर क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 17, 2025

    पाकुड़ में सर्किल इंस्पेक्टर के घर भीषण डकैती

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.