Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड बजट 2026-27 : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज पेश करेंगे बजट
    झारखंड

    झारखंड बजट 2026-27 : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज पेश करेंगे बजट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2026Updated:February 24, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मंगलवार दोपहर 12 बजे विधानसभा में पेश किया जाएगा। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर लगातार दूसरी बार बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि इस बार बजट करीब 1.59 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है, जो अब तक का बड़ा बजट माना जा रहा है।

    1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है योजना बजट

    सूत्रों की मानें तो कुल बजट में एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि योजना मद में रखी जा सकती है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1.45 लाख 400 करोड़ रुपए का मूल बजट था, जिसमें से 91,741.53 करोड़ रुपए योजना मद में थे। इनमें 17,073.61 करोड़ रुपए केंद्रीय योजनाओं से जुड़े थे। इस बार भी बजट घाटे का रहने की संभावना है, लेकिन राहत की बात यह है कि सरकार किसी नए टैक्स का प्रस्ताव नहीं ला सकती है।

    सामाजिक क्षेत्र पर रहेगा खास फोकस

    सरकार का मुख्य जोर सामाजिक क्षेत्र पर रहने की संभावना है। महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग को इस बार सबसे ज्यादा आवंटन मिल सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।

    आउटकम, जेंडर और बाल बजट भी साथ में

    इस बार सरकार सिर्फ मूल बजट ही नहीं, बल्कि आउटकम बजट, जेंडर बजट और बाल बजट भी पेश करने की तैयारी में है। पिछले साल 13 विभागों के लिए आउटकम बजट पेश किया गया था, लेकिन इस बार इसकी संख्या बढ़ सकती है। करीब 200 योजनाओं को इसमें शामिल किए जाने की संभावना है, जिन पर कुल बजट राशि का लगभग 60 प्रतिशत खर्च करने का प्रस्ताव हो सकता है। जेंडर बजट के तहत महिला केंद्रित योजनाओं में 33 प्रतिशत तक का प्रावधान किया जा सकता है। इसमें 17 विभागों की 25 से अधिक योजनाएं शामिल होने की उम्मीद है।

    इन विभागों पर रहेगी खास नजर

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, वन एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति और तकनीकी व उच्च शिक्षा विभागों के लिए अहम घोषणाएं हो सकती हैं।

    बजट में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

    इस बार बजट में कई बड़ी योजनाओं की घोषणा संभव है।

    • चतरा में भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव आ सकता है।
    • सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब और कैंसर जांच के लिए पेट स्कैन सेंटर खोलने की योजना सामने आ सकती है।
    • जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन और मेमोग्राफी सुविधा देने की तैयारी है।
    • रांची में 20 एमटी क्षमता का मिल्क पाउडर उत्पादन केंद्र और अत्याधुनिक लैब स्थापित करने का प्रस्ताव संभावित है।

    इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर

    करीब 98 करोड़ रुपए की लागत से बटन तालाब परिसर में फिशरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की योजना है। इसके अलावा राजधानी में ट्रैफिक सुधार के लिए करमटोली से साइंस सिटी, हरमू से डिबडीह और सहजानंद चौक से कांके रोड तक फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा भी हो सकती है।

    तैयारियां पूरी, सबकी नजर बजट पर

    सरकार की ओर से बजट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बजट में आम जनता, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए क्या खास सौगात मिलती है। अगर अनुमान सही साबित होते हैं, तो यह बजट आकार और योजनाओं के लिहाज से अब तक के बड़े बजटों में शामिल हो सकता है।

    Also Read : एयर एंबुलेंस हादसे में सात की मौत, अस्पताल में शव पहुंचते ही रो पड़ा हर कोई

    Chatra University Child Budget Deficit Budget Education Department Fishery Centre of Excellence flyover construction Gender Budget Health department Jharkhand Assembly Jharkhand Budget 2026-27 Outcome Budget Plan Budget Radhakrishna Kishore Ranchi Development Plan rural development Social Sector state budget women and child development आउटकम बजट ग्रामीण विकास घाटे का बजट चतरा विश्वविद्यालय जेंडर बजट झारखंड बजट 2026-27 झारखंड विधानसभा फिशरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फ्लाईओवर निर्माण बाल बजट महिला एवं बाल विकास योजना बजट रांची विकास योजना राज्य बजट राधाकृष्ण किशोर शिक्षा विभाग सामाजिक क्षेत्र स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएयर एंबुलेंस हादसा : सात शव सदर अस्पताल पहुंचे, परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा परिसर
    Next Article राबड़ी आवास पर सियासी ब्रेक, फिलहाल खाली नहीं करना होगा घर

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.