Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हंगामेदार रहेगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    हंगामेदार रहेगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive team

    रांची। झारखंड की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई मुद्दों पर हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी के बीच कल से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

    विधानसभा सूत्रों ने आज यहां बताया कि पंचम विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी 2020 से सभा के नए भवन में शुरू होगा और 28 मार्च तक चलेगा। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एक माह तक चलनेवाले इस सत्र में 18 दिन कार्यदिवस रहेगा। वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव 03 मार्च को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगे।

    सभा मे पेश होने वाले बजट पर 04 से 06 मार्च को बहस होगी। इसके बाद 12 से 13 मार्च, 17 से 20 मार्च और 23-24 मार्च को अनुदान मांगों पर बहस होगी और इसी दिन सरकार जवाब देगी।
    बजट सत्र की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने आज विधानसभा के नए भवन परिसर में सर्वदलीय बैठक बुलायी है। हालांकि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज भाजपा बैठक का बहिष्कार कर सकती है।

    भाजपा विधायक सी. पी. सिंह ने सभाध्यक्ष श्री महतो को पत्र लिख कर सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने की सूचना दे दी है। पत्र में कहा गया है कि भाजपा ने श्री बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुन लिया है लेकिन, बैठक में उन्हें नहीं आमंत्रित किया गया है। ऐसे में वे इस बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं।
    वहीं, भाजपा सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में पत्थलगढ़ी, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और नक्सली वारदातों में आई तेजी समेत अन्य कई मुद्दों पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरने का संकेत दे चुकी है।

    विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि झारखंड में बनी गठबंधन की सरकार के खिलाफ कुछ ही महीनों में जनआक्रोश दिख रहा है। राज्य में नक्सली समस्या लगातार बढ़ रही है। गठबंधन की सरकार बनने के बाद झारखंड में अबतक 20 से अधिक नक्सली घटनाएं हो चुकी है।
    श्री सिंह ने राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि खजान खाली होने की बात कहकर सरकार बचाव की मुद्रा में दिख रही है। उन्होंने कहा था कि राज्य की पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हेमंत सरकार बंद करने पर तुली हुई है।
    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पत्थलगड़ी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सोचा था कि मौजूदा सरकार एक-दो साल बाद संघर्ष का मौका देगी लेकिन जिस तरह का कुशासन हेमंत सरकार चला रही है, ऐसे में सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाना जरूरी हो गया है और विधानसभा में भाजपा के विरोध का नेतृत्व श्री बाबूलाल मरांडी करेंगे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : कमरे से कनीय अभियंता का शव बरामद
    Next Article सिमडेगाः जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पांच ईंट भट्ठों को किया सील

    Related Posts

    चाईबासा

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बारिश का कहर : आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025
    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    Latest Posts

    पटना के नये SSP कार्तिकेय कुमार ने संभाली कमान

    June 19, 2025

    13 साल बाद 25 जुलाई को रिलीज होगी ‘सन ऑफ सरदार 2’

    June 19, 2025

    पीरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट

    June 19, 2025

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025

    फल्गु नदी में आई अचानक बाढ़, 12 खानाबदोश फंसे, स्थानीय लोगों और SDRF ने बचाया

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.