Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से पास कर दिया। सदन ने बिहार में चल रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी प्रस्ताव पास किया। भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद सभा ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025, झारखंड व्यावसायिक शिक्षण संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक-2025, झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक-2025, झारखंड सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधायक-2025 और झारखंड प्लेटफार्म आधारित गिग श्रमिक (निबंधन और कल्याण) विधेयक-2025 को ध्वनिमत से पास कर दिया।

    राज्य के संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता अक्षुण रहे, इसके लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत होना आवश्यक है। लोकतांत्रिक व्यवस्था अगर कमजोर होती है, तो देश की एकता और अखंडता पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार के चुनाव के मद्देनजर विशेष गहन निरीक्षण शुरू किया है। लेकिन वह प्रस्ताव करते हैं कि यह सदन चुनाव आयोग के द्वारा किए जा रहे विशेष गहण पुनरीक्षण का विरोध करती है। इस पर कांग्रेस के प्रदीप यादव ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो से कहा कि सदन से इसको पारित कराकर भेजा जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रस्ताव के पक्ष में बहुमत है, वह यह समझते हैं। इसके बाद राज्य में अति वृष्टि से उत्पन्न परिस्थिति पर भी विशेष चर्चा हुई।

    Also Read : वोटर अधिकार यात्रा से पहले दरभंगा में भिड़े कांग्रेसी, एक अस्पताल में भर्ती

    Jharkhand Assembly passed five bills by voice vote झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवोटर अधिकार यात्रा से पहले दरभंगा में भिड़े कांग्रेसी, एक अस्पताल में भर्ती
    Next Article पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    Latest Posts

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.