Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 9:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वोटर अधिकार यात्रा से पहले दरभंगा में भिड़े कांग्रेसी, एक अस्पताल में भर्ती
    जोहार ब्रेकिंग

    वोटर अधिकार यात्रा से पहले दरभंगा में भिड़े कांग्रेसी, एक अस्पताल में भर्ती

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbganga : राहुल गांधी की प्रस्तावित वोटर अधिकार यात्रा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के अतरबेल चौक की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जाले विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. मशकूर अहमद रहमानी और कार्यकर्ता मो. नौशाद के बीच बैनर-पोस्टर लगाने को लेकर विवाद हो गया। मंच और बैनर लगाने के दौरान दोनों गुटों के समर्थकों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान बांस-बल्ला भी चले।

    हंगामे में डॉ. मशकूर अहमद रहमानी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं नौशाद को भी चोट लगी है और उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 27 अगस्त से जीवछघाट से शुरू होगी। यह यात्रा गौसाघाट, गंगवारा, चूनाभट्टी, कटहलबाड़ी, भंडारचौक, बेला मोड़, बाघ मोड़, शिवधारा होते हुए सिमरी चौक पहुंचेगी। इसी यात्रा की तैयारी के दौरान यह विवाद हुआ।

    हालांकि घटना को लेकर अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस बीच, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मो. असलम ने मामले को हल्का बताते हुए कहा कि “कोई खास घटना नहीं हुई है, इसे तूल नहीं देना चाहिए।”

    Also Read : राजस्व महा-अभियान : अब सभी रैयतों का आवेदन लेना अनिवार्य, नहीं होगा कोई रिजेक्ट

    Congressmen clashed in Darbhanga before Voter Rights Yatra one admitted to hospital एक अस्पताल में भर्ती वोटर अधिकार यात्रा से पहले दरभंगा में भिड़े कांग्रेसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में बड़ी वारदात टली, अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
    Next Article झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026
    खूंटी

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.