Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : धनवार सीट पर राज्य की नजर, बाबूलाल मरांडी लड़ रहे चुनाव
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : धनवार सीट पर राज्य की नजर, बाबूलाल मरांडी लड़ रहे चुनाव

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह की राजधनवार विधानसभा सीट पर पूरे झारखंड की नजर है। देश के मानचित्र में वर्ष 2000 में झारखंड का उदय हुआ, तो भाजपा कुनबे से पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव बाबूलाल मंराडी को हासिल हुआ था। 23 महीनों तक राज्य की कमान मरांडी के हाथ में रही। इस दौरान कुछ अपवादों को छोड़कर राज्य की पहली सरकार ने प्रदेश के विकास की बुनियाद का मजबूत खाका खींचा, लेकिन मरांडी ने 2006 में भाजपा छोड़कर अपनी नई पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का गठन किया और 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ा। मंराडी के खाते 11 सीटें आयी। 2014 के चुनाव में 73 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये और आठ सीटों पर जीत हुई। खुद मंराडी को गिरिडीह और धनवार में शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा। लेकिन 2014 के चुनाव में पार्टी को लगभग दस फीसद ( 9. 99 ) वोट मिले। माना जा रहा है कि इन्ही 10 फीसदी मतों को आधार मानकर इस दफे मंराड़ी अपने दम पर सभी 81 सीर्टों पर चुनाव लड़ रहे है। मरांडी खुद दूसरी बार धनवार सीट से चुनाव समर में है।

    2014 के चुनाव में धनवार में मंराडी के खाते में 39,922 मत गये थे। लेकिन इसबार पूरे दम खम से चुनाव मैदान में डटे हैं। उन्हे भरोसा है कि धनवार की जनता उनके खोये जनाधार को वापस करने का आशीर्वाद देगी। धनवार की जनता मरांडी को विधानसभा भेजेगी या नहीं, इसका खुलासा 23 दिसम्बर को मतों की गिनती से स्पष्ट होगा। किन्तु धनवार सीट पर इसलिए सियासत की नजर है क्योंकि अगर राज्यभर में जैसा जानकारों का अनुमान है कि सक्रिय दलों के बीच वोटों का बंटवारा हुआ तो आजसू और झाविमो जैसे दलों की सरकार गठन में महती भूमिका होगी।

    धनवार के चुनावी आकड़े बताते हैं कि शुरु से ही यहां के मतदाता काफी जागरूक रहे है। 1952 से लेकर 2014 तक के चुनाव में 10 बार अगड़ी जाति के नेता जीतते रहे हैं। शेष चार बार अन्य की जीत हुई है और शायद इन्ही कारणों से कांग्रेस की तरह भाजपा आलाकमान भी धनवार सीट को अगड़ी जाति की सीट के रूप में मानती रही है। जबकि क्षेत्र के जानकारों की माने तो समय बदला और इवीएम से चुनाव होने के के बाद तो पुराने मिथक लगातार टूटते रहे है।

    भाजपा समर्थक भी पिछ्ले दो चुनाव से पिछड़ी जाति के नेता को टिकट देने की मांग करते रहे हैं। लेकिन भाजपा ने एक बार फिर लक्ष्मण प्रसाद सिंह को टिकट दिया है। भाकपा माले से निर्वतमान विधायक राजकुमार यादव चुनाव मैदान में है। यूपीए गठबंधन से झामुमो के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी और झाविमो से खुद बाबूलाल मरांडी सहित कुल 14 उम्मीदवार चुनाव समर में हैं।

    इनमें एआइएमआईएम, सपा सहित निर्दलियों में अनूप सोंथालिया भी शामिल हैं, जो इलाके के प्रख्यात समाजसेवी रामस्वरूप सौंथालिया के पुत्र है। सभी के अपने अपने जीत के दावे है। लेकिन जानकारों की माने तो दरअसल धनवार विधानसभा क्षेत्र मुख्यतः चार भागों में बटा है। गांवा, तिसरी, धनवार बाजार और धनवार ग्रामीण। इस बार जो माहौल नजर आ रहा है वह पिछले 2014 चुनाव जैसा ही है। गांवा में भाकपा माले तिसरी में झाविमो धनवार बाजार और धनवार ग्रामीण में भाजपा, झामुमो और निर्दलीय अनूप सौंथालिया की चर्चा सर्वाधिक है।

    चुनावी मुकाबले की चर्चा पर जानकारो का मानना है कि झाविमो, झामुमो, भाजपा, भाकपा माले और निर्दलीय अनूप सौंथालिया कुल पांच उम्मीदवारों में से तीन के बीच होना तय है। ये तीन कौन होगे, इसका खुलासा भी वोटों की गिनती से होगा। यहां तीसरे चरण में 12 दिसम्बर को मतदान होना है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 69 पंचायतो में कुल 03 लाख 75 हजार 7519 मतदाता हैं। जिसके तहत गांवा में 17 पंचायत, तिसरी में 13 पंचायत शेष धनवार सदर और ग्रामीण में 39 पंचायतें शामिल है।

    विगत तीन चुनाव में धनवार विधानसमा के चुनावी आंकड़े

    2014 विधानसभा चुनाव

    विजयी राजकुमार यादव (भाकपा माले) 50063

    रनर बाबूलाल मंराडी (झाविमो) 39922

    लक्ष्मण प्रसाद सिंह (भाजपा) 31659

    2009 विधानसभा चुनाव

    विजयी निजामुद्धीन अंसारी (झाविमो) 50392

    रनर राजकुमार यादव (भाकपा माले) 45419

    रवीन्द्र कुमार राय (भाजपा) 27290

    विधानसभा चुनाव 2005

    विजयी रवीन्द्र कुमार राय (भाजपा) 42357

    रनर राजकुमार यादव (भाकपा माले) 39023

    निजामुद्दीन अंसारी (झामुमो) 38754

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु: भारी बारिश की वजह से गिरी दीवार, 15 की मौत
    Next Article रहस्यमय ढंग से गायब सीआरपीएफ जवान लौटा कैम्प, छुट्टी नहीं मिलने पर राइफल छोड़कर कैम्प से भागा था जवान, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.