Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत सोरेन ने की पहल और कंपनी में फंसे 13 मजदूर लौटे वापस
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन ने की पहल और कंपनी में फंसे 13 मजदूर लौटे वापस

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2025Updated:October 3, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : गुजरात में फंसे जमशेदपुर के 13 मजदूर सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। ये मजदूर बेला स्थित Agilis Vitrified Private Limited में काम कर रहे थे, जहां उन्हें लंबे समय से उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। उनकी सुरक्षित वापसी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व विधायक व झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की सक्रिय पहल के बाद संभव हो सकी।

    जानकारी के अनुसार, ये मजदूर कई महीनों से गुजरात की कंपनी में काम कर रहे थे। लगातार उत्पीड़न और प्रताड़ना से तंग आकर जब उन्होंने घर लौटने की इच्छा जताई, तो कंपनी प्रबंधन ने उन्हें रोकने की कोशिश की और बंधक जैसी स्थिति में रखा।

    मजदूरों ने अपने परिजनों को इस संकट की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने तुरंत कुणाल षाड़ंगी से मदद मांगी। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूरी स्थिति से अवगत कराया और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

    मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को कार्रवाई के निर्देश दिए। झारखंड प्रशासन ने गुजरात प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। लगातार प्रयासों के बाद, शुक्रवार को सभी 13 मजदूर सुरक्षित घर लौट आए।

    मजदूरों के लौटने से उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल बन गया। कुणाल षाड़ंगी ने उनसे मिलकर उनकी पीड़ा सुनी और आश्वासन दिया कि वे श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमूर्ति विसर्जन को लेकर रांची पुलिस चौकस, कई संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैगमार्च
    Next Article CM हेमंत सोरेन ने हवलदार दिलीप तिर्की को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.