Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»JHARKHAND: 268 अंचलों में 80 सीओ का पद खाली, 76 हजार म्यूटेशन लंबित
    झारखंड

    JHARKHAND: 268 अंचलों में 80 सीओ का पद खाली, 76 हजार म्यूटेशन लंबित

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2023Updated:October 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राज्य के 268 अंचलों में सीओ के 80 पद रिक्त हैं. इन रिक्त पदों को संबंधित प्रखंड के बीडीओ, बगल के अंचल के सीओ और जिले के अन्य पदाधिकारियों को प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि पूरे राज्य में आज की तारीख तक म्यूटेशन के 1698771 मामले आए, जिसमें 772774 मामलों की ही निष्पादन किया गया. जबकि 850046 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए. अब तक 75991 म्यूटेशन के मामले लंबित पड़े हैं. इसकी वजह यह भी बताई जा रही है कि जमीन के अवैध हस्तांतरण में म्यूटेशन भी एक अहम कारण है. जमीन विवाद और अवैध हस्तांतरण मामले पर ईडी की भी जांच चल रही है. आईएएस अफसर छवि रंजन जमीन घोटाला मामले में सलाखों के पीछे हैं. वहीं सीएम तक भी जांच की आंच पहुंच चुकी है.

    सचिवालय में बाबूओं की है कमी

    सचिवालय सेवा में भी बाबूओं की कमी है. सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 1313 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 605 पद रिक्त पड़े हैं. सेक्शन ऑफिसर के 657 पदों में से 590 पद रिक्त हैं. अवर सचिव के 328 पदों में से 50 पद रिक्त हैं. वहीं संयुक्त सचिव के 23 पदों में से 10 पद रिक्त पड़े हैं.

    राज्य प्रशासनिक सेवा में भी अफसरों की कमी

    राज्य प्रशासनिक सेवा में भी अफसरों की कमी है. कुल 1511 पद स्वीकृत हैं. इसमें अवर सचिव के स्वीकृत 292 पदों में से 138 खाली हैं.  डिप्टी सेक्रेट्री के 236 पदों में से 153 पद खाली हैं. संयुक्त सचिव के 120 पद में से चार पद रिक्त हैं. अपर सचिव के 15 पद में से एक पद रिक्त है. विशेष सचिव के 10 पद में से नौ पद रिक्त हैं.

    इसे भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार, 22 ट्रिप चलेगी

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News Mutation News Headline Pending ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार म्यूटेशन रांची लंबित लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्योहारी सीजन में हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार, 22 ट्रिप चलेगी
    Next Article कोयला कामगारों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.