Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जेल से रच रहा था साजिश
    झारखंड

    बोकारो में डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जेल से रच रहा था साजिश

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro: बोकारो चास थाना क्षेत्र में स्थित आस्था ज्वेलर्स में हुई करीब 1.5 करोड़ रुपये की लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए जेवरात, दो मोटरसाइकिल, एक डिजायर कार, मोबाइल फोन समेत कई अन्य सामान बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड पटना के बेउर जेल में बंद अविनाश श्रीवास्तव निकला, जिसने जेल के भीतर से इस कांड की पूरी साजिश रची।

    घटना 23 जून की शाम करीब 5.59 बजे की है, जब चार अज्ञात अपराधी हथियारों के बल पर चास बाईपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स में घुसे और करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई।

    जांच टीम ने घटनास्थल और अपराधियों के भागने के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पटना पुलिस की STF और आलमगंज थाना के सहयोग से छापेमारी की गई, जिसमें रौशन सिंह, राहुल पटेल उर्फ डायमंड, नीतेश कुमार, आदित्य राज, प्रिंस कुमार सुमन और मुसाफिर हवारी को गिरफ्तार किया गया। इन सभी को महावीर घाट और भद्राघाट, आलमगंज, पटना से पकड़ा गया।

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पूरी साजिश बेउर जेल में बंद अपराधी अविनाश श्रीवास्तव ने रची थी। उसने अपने साथियों करण उर्फ देवा, राहुल पटेल उर्फ डायमंड और बिरू उर्फ गोलू उर्फ रोनित को निर्देश देकर घटना को अंजाम दिलवाया। इन लोगों ने 12 और 13 जून को चास पहुंचकर आस्था ज्वेलर्स की रेकी की और बड़ग्राम, पुरुलिया के सिंह होटल में रुके। इसके बाद 14 जून को वे वापस लौट गए।

    घटना वाले दिन यानी 23 जून को रौशन सिंह, राहुल पटेल, नीतेश कुमार, आदित्य राज, प्रिंस कुमार सुमन और मुसाफिर हवारी डिजायर कार (BR31AH-2579), होंडा सिटी मोटरसाइकिल (JH01FD-1892) और पल्सर बाइक (BR31N-0903) पर सवार होकर चास पहुंचे। रौशन, राहुल, आदित्य और प्रिंस हथियारों के साथ आस्था ज्वेलर्स में घुसे और जेवरात लूटकर भाग निकले। लूटे गए जेवरात को थैले में भरकर आईटीआई मोड़ पर खड़ी डिजायर कार में रखा गया और फिर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

    गिरफ्तार अपराधियों में प्रिंस कुमार सुमन ने पुलिस को बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 19 जून को पेटरवार थाना क्षेत्र के एक वाइन शॉप से पांच लाख रुपये की लूट भी की थी।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में से कई के खिलाफ पहले से ही गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जैसे राहुल पटेल उर्फ डायमंड पर बेउर थाना, पटना में धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है, वहीं प्रिंस कुमार सुमन पर पेटरवार थाना में लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

    इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, खुर्शीद आलम, अभिषेक रंजन समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

    बोकारो पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ एक बड़ी लूट का पर्दाफाश है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संगठित अपराध अब जेल के भीतर से भी संचालित किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जल्द ही पूरे गिरोह की पूरी संरचना को तोड़ा जाएगा और इसके पीछे छिपे सभी चेहरों को बेनकाब किया जाएगा।

    Also read: जमशेदपुर में बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार…

    Also read: रामगढ़ में भुरकुंडा फायरिंग केस का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार…

    Also read: धनबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर प्रिंस खान के 6 गुर्गे गिरफ्तार

    Astha Jewelers Avinash Srivastava Bokaro Jewelers Robbery crime investigation criminal conspiracy jewelry theft mastermind arrested Patna Beur Jail police action
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार…
    Next Article जमशेदपुर के मानगो में हुई जदयू की समीक्षा बैठक, प्रशासन पर साधा निशाना…

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    Latest Posts

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.