Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 4:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर के मानगो में हुई जदयू की समीक्षा बैठक, प्रशासन पर साधा निशाना…
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के मानगो में हुई जदयू की समीक्षा बैठक, प्रशासन पर साधा निशाना…

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनता दल द्वारा चलाए जा रहे “संपर्क समस्या समाधान अभियान” की समीक्षा को लेकर जदयू की एक अहम बैठक रविवार को मानगो बालीगुमा स्थित साई रेजीडेंसी में आयोजित की गई। बैठक में जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि मानगो नगर निगम के विभिन्न वार्डों में अभियान के दौरान जिन समस्याओं की पहचान की गई है, उनके शीघ्र समाधान के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही जदयू का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मानगो नगर निगम के प्रशासक से मिलकर समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाएगा।

    बैठक में मानगो क्षेत्र की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई। जदयू पदाधिकारियों ने डिमना रोड पर प्रशासन द्वारा लगाए गए चेकिंग प्वाइंट की आलोचना करते हुए कहा कि इससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा मानगो पुल पर लगने वाले नियमित ट्रैफिक जाम को लेकर भी प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए गए।

    पार्टी ने निर्णय लिया कि जल्द ही जदयू का प्रतिनिधिमंडल यातायात पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक ज्ञापन सौंपेगा और यातायात व्यवस्था सुधार की मांग करेगा।

    बैठक में जदयू के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें जिला सचिव विकास साहनी, विनोद सिंह, कन्हैया ओझा, मृत्युंजय सिंह, प्रेम सक्सेना, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर सचिव दीपक गॉड, उलीडीह थाना समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो थाना समिति अध्यक्ष लालू गौड़ सहित अशोक सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र प्रकाश सिंह, नीरज साहू और अवतार सिंह शामिल थे।

    जदयू ने साफ किया कि जनता की समस्याओं को लेकर उनका अभियान लगातार जारी रहेगा और समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

    Also read: बोकारो में डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जेल से रच रहा था साजिश

    Also read: जमशेदपुर में बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार…

    Also read: रामगढ़ में भुरकुंडा फायरिंग केस का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार…

    administration targeted for traffic chaos... jamshedpur JDU review meeting concluded in Mango
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जेल से रच रहा था साजिश
    Next Article बहरागोड़ा में हाइवा और गैस टैंकर की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.