Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JEE Main 2025 Result : धनबाद के अभिमन्यु टिबड़ेवाल बने State Topper
    जोहार ब्रेकिंग

    JEE Main 2025 Result : धनबाद के अभिमन्यु टिबड़ेवाल बने State Topper

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JEE
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main-2025 सेशन-1 का रिजल्ट घोषित कर दिया. राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है.

    झारखंड के अभिमन्यु टिबड़ेवाल ने 99.99% स्कोर कर राज्य में टॉप किया है. वह अब IIT बॉम्बे से बीटेक करना चाहते हैं. इसके अलावा, यश कुमार और साहिल आकाश को 99.98% मिले हैं. लवण्या भाष्कर को 99.73%, अर्णव पांडेय को 99.94% और विनेश को 99.93% मिले हैं. लवण्या भाष्कर गढ़वा की रहनेवाली हैं, जबकि धनबाद के आदित्य मिश्रा को 99.933% मिले हैं.

    अभिमन्यु टिबड़ेवाल का बेहतरीन प्रदर्शन

    मोंटफोर्ट एकेडमी, राजगंज के छात्र अभिमन्यु टिबड़ेवाल ने JEE Main में शानदार प्रदर्शन हुए, वह NTA द्वारा जारी टॉपर्स की सूची में 22वें स्थान पर हैं. अभिमन्यु ने 10वीं तक की पढ़ाई धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच से की थी, जहां उन्हें 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए थे.

    अभिमन्यु टिबरेवाल ने दी सफलता की टिप्स

    उन्होंने कहा, “अपने टीचर्स को फॉलो करें, सफलता निश्चित मिलेगी. जो भी टीचर कहें, उसे पूरा करें और किसी भी टॉपिक का बैकलॉग नहीं छोड़ें. उसे उसी दिन पूरा कर लें.” अभिमन्यु ने अपनी पढ़ाई की दिनचर्या के बारे में भी बताया, “मैं सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक पढ़ाई करता हूं. बीच में दो-तीन ब्रेक भी लेता हूं. सोशल मीडिया में केवल Whatsapp का इस्तेमाल करता हूं, जो मेरे स्टडी मटेरियल के लिए है.”

    परिवार में जश्न का माहौल

    अभिमन्यु के पिता, अमित टिबरेवाल, जो एक कारोबारी हैं, ने बताया कि अभिमन्यु 16 फरवरी से 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे हैं और इसके बाद वह JEE एडवांस की तैयारी के लिए कोटा जाएंगे. परिवार में अभिमन्यु की सफलता से खुशी का माहौल है. उनकी मां, पूनम टिबरेवाल, गृहिणी हैं और दोनों माता-पिता अपने बेटे की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं.

    दो पालियों में हुई थी परीक्षा

    JEE Main-2025 की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी. रांची में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. NTA द्वारा जारी उत्तर कुंजी पर आपत्ति मांगी गई थी, जिसके बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है.

    JEE Main-2025 की टॉपर्स लिस्ट :

    • यश कुमार – 99.98%
    • साहिल – 99.98%
    • उज्ज्वल आदित्य – 99.98%
    • अर्णव पांडेय – 99.94%
    • आदित्य मिश्रा – 99.93%
    • शौर्य शर्मा – 99.91%
    • तेजस तनय – 99.83%
    • आदित्य भारद्वाज – 99.83%
    • मो इब्राहिम – 99.83%
    • रवि – 99.78%

    Also Read : झारखंड में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, लगातार बढ़ रहा तापमान

    Also Read : ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, एसएसपी ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 12 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : बाबा तिलका मांझी की जयंती पर उठा उनके वंशजों के उत्थान का मामला, कहा : उचित सम्मान दे सरकार

    Also Read : साइबर क्रा’इम को लेकर लोगों को जगा गए जामताड़ा के DC और SP

    Abhimanyu Tibrewal Aditya Mishra Arnav Pandey B.Tech crime Dhanbad Public School education Exam exam result IIT Bombay JEE Main JEE Main 2025 jharkhand Lavanya Bhaskar Montfort Academy nta percentile ranchi Result results Sahil Akash student success Toppers toppers list Yash Kumar अभिमन्यु टिबड़ेवाल अर्णव पांडेय आईआईटी बॉम्बे आदित्य मिश्रा झारखंड टॉपर्स टॉपर्स लिस्ट धनबाद पब्लिक स्कूल परिणाम परीक्षा परीक्षा परिणाम बीटेक मोंटफोर्ट एकेडमी यश कुमार रांची रिजल्ट लवण्या भाष्कर विद्यार्थियों की सफलता शिक्षा साहिल आकाश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, लगातार बढ़ रहा तापमान
    Next Article कैप्टन करमजीत सिंह का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा हजारीबाग, J&K के IED ब्लास्ट में हुए थे शहीद

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.