Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»साइबर क्रा’इम को लेकर लोगों को जगा गए जामताड़ा के DC और SP
    जामताड़ा

    साइबर क्रा’इम को लेकर लोगों को जगा गए जामताड़ा के DC और SP

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2025Updated:February 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv jha) : जामताड़ा में मंगलवार को समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करना और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के तरीके सिखाना था।

    कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक जामताड़ा, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, और बीआईटी सिंदरी के कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग के एचओडी ने किया। इस अवसर पर अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यशाला में लोगों को वीडियो के माध्यम से साइबर संबंधी खतरों और इसके बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर सुरक्षा के बारे में समझना और उसे जीवन में कैसे अपनाना है, इसकी जानकारी काफी महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी आपकी जरा से भी लापरवाही से विभिन्न माध्यमों से आपके फोन से सारी जानकारी को चुरा सकते हैं, इसलिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।

    उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने कहा कि विश्व में आम नागरिकों के बीच इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम साथ मिलकर बेहतर इंटरनेट के लिए आयोजन किया गया है।बीआईटी सिंदरी के कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग के एचओडी प्रो. डॉ. एस सी दत्ता ने कहा कि इंटरनेट का बहुत सारा फायदा है, लेकिन इसके डिसएडवांटेज भी बहुत हैं। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है और साइबर क्राइम भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सतर्कता ही बचाव है, अननोन कॉल से बचें।

    Read also: जामताड़ा में धराया गिरिडीह का शातिर, बाइक की डिक्की से उड़ाए थे 5 लाख 70 हजार

    Read also: जामताड़ा में पकड़ाये साईबर अपराधी,पुलिस ने बरामद किए फर्जी मोबाइल और सिम..

    crime cyber crime jamtara crime Jamtara News News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘अफीम की अवैध खेती बेहद खतरनाक’, DIG और DC ने जागरूकता रथ को दिखाई हरि झंडी
    Next Article बाबा तिलका मांझी की जयंती पर उठा उनके वंशजों के उत्थान का मामला, कहा : उचित सम्मान दे सरकार

    Related Posts

    झारखंड

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026
    Latest Posts

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.