Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»विराट कोहली के संन्यास पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान,कहा: “फैसले पर पुनर्विचार करें “
    खेल-सिनेमा

    विराट कोहली के संन्यास पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान,कहा: “फैसले पर पुनर्विचार करें “

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ने हर क्रिकेट प्रेमी को निराश कर दिया है। बी-टाउन के भी कई सितारों ने विराट कोहली के संन्यास को लेकर निराशा जाहिर की। कैटरीना कैफ, विक्की कौशल से लेकर अंगद बेदी तक ने किंग कोहली की जर्नी को सलाम किया। वहीं हाल ही में प्रीति जिंटा ने विराट कोहली के संन्यास को लेकर निराशा जाहिर की थी और अब लिरिसिस्ट और राइटर जावेद अख्तर ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया। दिग्गज लेखक ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने विराट कोहली के संन्यास को लेकर अपनी निराशा जाहिर की और उनसे अपने फैसले पर फिर विचार करने को कहा।

    जावेद अख्तर का पोस्ट

    जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘जाहिर है विराट को बेहतर पता है, लेकिन इस महान खिलाड़ी के प्रशंसक के रूप में मैं टेस्ट क्रिकेट से उनके समय से पहले संन्यास लेने से निराश हूं। मुझे लगता है कि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। मैं उनसे ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।’ उनके इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी और सहमति जताई।जावेद अख्तर के पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन
    जावेद अख्तर के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘जावेद साहब का ये कहना बड़ी बात है। उम्मीद है कि विराट उनकी इस बात पर ध्यान देंगे और अपने फैसले पर फिर विचार करेंगे।’ एक अन्य ने लिखा- ‘विराट जैसे लेजेंड्स जानते हैं कि कब सम्मान के साथ झुकना है। इसे प्रीमैच्योर कहने से बेहतर हैकि उनकी खूबसूरत टेस्ट जर्नी को सराहा जाए और उनके संन्यास लेने के समय पर भरोसा किया जाए।’ एक और यूजर ने लिखा- ‘मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं। साथ ही कोहली और अश्विन जैसे खिलाड़ियों का एक फेयरवेल मैच होना चाहिए।’

    विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

    बता दें, विराट कोहली ने अपने 14 साल के करियर के बाद 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपने संन्यास का ऐलान करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा- ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा।’

    ये आसान नहीं- विराट

    विराट ने आगे लिखा- ‘सफेद कपड़ों में खेलना बहुत ही निजी अनुभव होता है। शांत रहना, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं। जैसे-जैसे मैं इस फॉर्मेट से दूर होता जा रहा हूं, यह आसान नहीं है लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे बदले में मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए दिल से आभार व्यक्त कर रहा हूं जिसने मुझे इस खेल में आगे बढ़ने का मौका दिया। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।’

    Also read: संत माईकल्‍स स्कूल के स्टूडेंट्स का 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन, कीर्ति उपाध्याय बनीं टॉपर

    Also read: होटल अल डोराडो में युवती की मिली लाश, 4 आरोपी जेल भेजे गए;

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 हजार की रिश्वत लेते सीसीएल का सेफ्टी ऑफिसर रंगे हाथ गिरफ्तार
    Next Article जेवर कारोबारी को हथियार बंद गुंडों ने रास्ते में रोका, हवाई फायरिंग की और फिर…

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.