Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा रेल दुर्घटना : अफरातफरी में हुआ हादसा, अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि
    झारखंड

    जामताड़ा रेल दुर्घटना : अफरातफरी में हुआ हादसा, अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: रेलवे की लापरवाही कह सकते हैं कि बुधवार देर शाम को दो लोगों की जान चली गई. घटना करीब शाम 6:50 बजे की है. जामताड़ा स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर दूर पोल संख्या 264/13 के सामने लोकल ट्रेन से कटने के कारण दो लोगों की जान चली गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागलपुर यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस जब यहां से गुजर रही थी तो अचानक से धुएं का गुबार सा उठा जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई. भारी मात्रा में गिट्टी उड़ रहे थे उनसे चिंगारी उठ रही थी और तेज आवाज होने लगी. थोड़ी ही दूर जाकर गाड़ी खड़ी हो गई. अंग एक्सप्रेस के रुकने के बाद घबराए लोग ट्रेन से कूद कर भागने लगे. इसी दौरान अप लाइन में बैद्यनाथ धाम लोकल इएमयू गुजर रही थी और इस आपाधापी में दो लोग इसकी चपेट में आ गए. सैकड़ो लोग ट्रेन से उतरकर पैदल ही जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन की ओर निकल गए जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.

    यात्रियों ने बताया कि बहुत तेज आवाज, धूल की आंधी और चिंगारी उठने के कारण हम लोग घबरा गए थे और ट्रेन रुकी तो उतरकर भागने लगे. इस भागम भाग में सैकड़ो लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से कुछ लोग जो ज्यादा जख्मी थे उन्होंने स्थानीय बाजार काला झरिया में पट्टी करवाया जबकि ज्यादातर लोग इसी हालत में अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़ गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे पटरी के किनारे गिट्टी डाला गया था जो तेज गति से आ रही ट्रेन के रगड़ने से आवाज हुआ और उसी से धुएं का आंधी जैसा दिखाई दिया. घटना की सूचना पाकर जिला प्रशासन और रेल के अधिकारी मौके पर पहुंचे. दोनों शव को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है ताकि उसकी पहचान हो सके. मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि अभी तक दो शवों की बरामदगी हुई है तथा रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है. घटनास्थल से 3 किलोमीटर का दायरा रेलवे पुलिस जिला प्रशासन मिलकर तलाश रही है. करीब डेढ़ घंटे रुकने के बाद आगे एक्सप्रेस तो रवाना हो गई लेकिन हजारों लोगों की भीड़ देर रात तक पटरी और उसके आसपास लगी रही. जिला पुलिस बल, आईआरबी के जवान लोगों को समझा बूझाकर रेलवे लाइन से दूर करते दिखाई दिए. देर रात को पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथानी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली तथा अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए.

    जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड रेल हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के दो संगठन पर लगाया बैन, गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी
    Next Article मेमू ट्रेन की चपेट में आने से 2 की मौत, जांच के लिए कमिटी गठित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Latest Posts

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.