Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 306 नंबर की साप्ताहिक बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन से पांच नाबालिक बच्चों को सुरक्षित बरामद किया। मधुपुर की आश्रय संस्था को दिल्ली स्थित जीआरसी हेल्पलाइन नंबर से सूचना मिली थी कि ट्रेन में कुछ नाबालिक बच्चों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद संस्था की दीपा कुमारी ने मधुपुर आरपीएफ से संपर्क किया और टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
टीम ने बचाए पांच बच्चे
आरपीएफ की जांच के दौरान ट्रेन में 25 बच्चों के होने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में सिर्फ 5 बच्चे ही बरामद हुए। ये सभी बच्चे गोंडा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए थे और उन्होंने देर रात जसीडीह स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी।
बच्चों को मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था
दीपा कुमारी ने बताया कि बेंगलुरु में एक कंपनी ‘चुलाई’ में इन बच्चों को दिहाड़ी मजदूरी के लिए भेजा जाना था। मामला जिला बाल कल्याण समिति को सूचित किया गया, जिन्होंने बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया। अब समिति तय करेगी कि इन बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित और बेहतर बनाया जाए।
आरपीएफ और सहयोगियों की भूमिका
इस बचाव अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर, श्रमिक दास गुप्ता, शक्ति कुमार और अन्य लोग शामिल थे। मौके पर आदर्श कुमार यादव, मुन्ना प्रसाद, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक मनीषा देवी, अभिनय कुमार भी मौजूद रहे।
Also Read : धनबाद में कार चालक ने दुकानदार को 100 मीटर तक घसीटा, फिर चलती कार से सड़क पर फेंका


