Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा : पुलिस ने किया पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, बिजली बिल जमा करने के नाम पर करते थे ठगी
    झारखंड

    जामताड़ा : पुलिस ने किया पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, बिजली बिल जमा करने के नाम पर करते थे ठगी

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ाः साइबर अपराधियों ने बिजली बिल जमा करने के नाम पर लोगों से ठगी की है. ये खुलासा तब हुआ तब जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस द्वारा पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए. जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने साइबर के विभिन्न अड्डों पर छापामारी अभियान चलाया.

    जिसमें कुल पांच साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है. जबकि इस कार्रवाई में तीन अपराधी भागने में सफल रहे. पुलिस के हत्थे चढ़े पांचों साइबर अपराधी पेशेवर हैं.

    साइबर थाना की पुलिस नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया था. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, 20 फर्जी सिम कार्ड और 10 मोटरसाइकिल बरामद किया है.

    पकड़े गए साइबर अपराधी अड्डा बदलकर बिजली बिल वसूली जमा करने के नाम पर, बैंक लोन का ईएमआई जमा करने के नाम पर कैशबैक के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाते थे.

    ये साइबर अपराधी वेबसाइट में फर्जी नंबर डालकर ग्राहकों को फंसाते थे और लोगों से पैसों की ठगी की घटना को अंजाम दिया करते थे. इस बात का खुलासा पकड़े गए साइबर अपराधियों ने पुलिस के समक्ष पूछताछ किया है.

    पकड़े गए सभी साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया गया है.

    इलाके से 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी देते हुए साइबर थाना डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर कर्माटांड़ नारायणपुर के विभिन्न साइबर अपराधियों के अड्डे पर छापेमारी की गयी.

    जहां से ये सभी साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं. जिनके द्वारा बिजली बिल वसूली के नाम पर और बैंक लोन की ईएमआई जमा करने के नाम पर ठगी की जाती थी. जिसका की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई जिसमें ठगी का यह सारा गिरोह पकड़ा गया है.

    cyber crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची एयरपोर्ट पर ओवैसी के पहुंचते ही लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
    Next Article अमित कुमार सिंह हत्याकांड मामला :  CID और फॉरेंसिक की टीम ने कोर्ट परिसर में क्राइम सीन का रिक्रिएशन किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.