Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अमित कुमार सिंह हत्याकांड मामला :  CID और फॉरेंसिक की टीम ने कोर्ट परिसर में क्राइम सीन का रिक्रिएशन किया
    झारखंड

    अमित कुमार सिंह हत्याकांड मामला :  CID और फॉरेंसिक की टीम ने कोर्ट परिसर में क्राइम सीन का रिक्रिएशन किया

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोर्ट परिसर से सबूत जमा करती फॉरेंसिक की टीम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघरः अमित कुमार सिंह हत्याकांड की जांच शुरू हो गयी है. देवघर में CID और फॉरेंसिक की टीम घटनास्थल पहुंचकर हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. यहां पर टीम के सदस्य मौका-ए-वारदात से सबूत जमा कर रहे हैं. शनिवार को देवघर कोर्ट और वकालत खाना के बीच एक वकील के चैंबर में घुसकर बिहार के कुख्यात अपराधी अमित कुमार सिंह की हत्या की गयी थी.

    नकाबपोश अपराधियों द्वारा ताबरतोड़ फायरिंग की गई थी. इस घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता अभी तक हाथ नहीं लगी है. वहीं मामले को लेकर रविवार को दुमका की सीआईडी और फॉरेंसिक की टीम घटनास्थल पहुंचकर सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है.

    सीआईडी डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चार सदस्यीय सीआईडी की टीम और चार सदस्य फॉरेंसिक की टीम के द्वारा शनिवार की घटना का सीन रिक्रिएट कर हर बिंदुओं पर जांच कर रही है.

    जांच टीम को रविवा एक खोखा भी बरामद हुआ है. इससे पहले शनिवार को वारदात के बाद पुलिस को घटनास्थल के पास से एक देसी पिस्टल, 2 खोखा, एक पैलेट एवं एक राउटर बरामद हुआ था.

    अमित कुमार सिंह बिहार के बेउर जेल में बंद था और बिहार पुलिस की अभिरक्षा में उसे देवघर कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए लाया गया था. देवघर नगर थाना में अमित के ऊपर कांड संख्या 479/12 दर्ज है.

    मृतक चर्चित व्यवसायी चंचल कोठारी अपहरण कांड का मुख्य आरोपी था. लेकिन इसके ऊपर बिहार के विभिन्न थानाओं में दर्जनों मामले दर्ज थे.

    निर्भय कुमार सिंह की हत्या में बेउर जेल में आजीवन सजायाफ्ता कैदी था. शनिवार को व्यवसायी चंचल कोठारी अपहरण कांड में देवघर के ADJ 3 में पेशी के बाद अमित सिंह अपने वकील से मिलने उसके चैंबर पहुंचा था तभी पहले से रेकी कर रहे अपराधियों ने उसके सिर में दो गोली और सीने में एक गोली मार कर उसकी हत्या कर दी.

    अपराधियों ने वकालतखाना की ओर हवाई फयरिंग करते फरार हो गए.

    इस मामले की सूचना के बाद संथाल परगना के DIG जिला के एसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे थे और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.

    इस घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सहित वकील की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन की तरफ से भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो इसकी क्या व्यवस्था कि जाती है.

    इससे पहले भी कोर्ट परिसर के अंदर 90 के दशक में बमबाजी कर एक की हत्या की गयी थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा : पुलिस ने किया पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, बिजली बिल जमा करने के नाम पर करते थे ठगी
    Next Article अग्निपथ योजना विरोध : रांची रेल मंडल ने कई ट्रेनों को रद्द किया, देखें पूरी लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    क्राइम

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा CBI की मांग कर शिक्षा माफिया को बचाना चाहती है भाजपा

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: रेलवे का खजाना भरता है झारखंड, पर हिसाब मांगने पर गोल कर गई सरकार

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.