Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जामताड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी : ह’त्या, डकैती और लूट में शामिल सात अपराधियों को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी : ह’त्या, डकैती और लूट में शामिल सात अपराधियों को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 3, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीते 22 फरवरी को जिला मुख्यालय से सटे धर्मपुर गांव में हुई फुरकान अंसारी की जघन्य हत्या समेत कई लूट और डकैती की घटनाओं का पुलिस ने एक साथ खुलासा कर दिया है। मंगलवार की शाम जिला पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने पूरे मामले की जानकारी दी।

    फुरकान की हत्या से खुली कई कांडों की परत

    एसपी ने बताया कि 22 फरवरी को हुई हत्या के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगोरी के नेतृत्व में एसआईटी टीम बनाई गई थी। टीम ने तेजी से जांच शुरू की। सबसे पहले हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की पहचान की गई। इसके बाद एक-एक कर अपराधियों तक पुलिस पहुंचती गई और आखिरकार सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। पता चला कि पिछले कई महीनों से जिले में जितनी भी बड़ी लूट, डकैती और हत्या की घटनाएं हुईं, उनमें इसी गिरोह का हाथ था।

    मुखबिरी के शक में दी गई थी सुपारी

    पुलिस के मुताबिक, फुरकान अंसारी की हत्या उड़ीसा में हुए एक डकैती कांड से जुड़ी हुई है। अपराधियों को शक था कि डकैती के बाद फुरकान ने उड़ीसा पुलिस को उनके बारे में जानकारी दे दी थी। इसी शक में उसकी हत्या की सुपारी दी गई और पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

    ये हैं मुख्य आरोपी

    फुरकान हत्याकांड में आसिफ अंसारी उर्फ लंबू, हारुन अंसारी, इसराफिल अंसारी, समसुल अंसारी और सफाउल अंसारी की मुख्य भूमिका सामने आई है। पुलिस के अनुसार इन सभी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और कई थानों में इनके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। सीएसपी संचालक से लूट के मामले में अजमुल अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य लूट कांड में फरार चल रहे बलमा को भी पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है।

    हथियार और बाइक बरामद

    गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्तौल जिनमें 7.85 बोर का मैगजीन लोडेड था, एक 9 एमएम पिस्टल, दो बाइक और आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इन मोबाइल फोन से और भी कई राज खुल सकते हैं।

    एसआईटी टीम ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

    जांच के लिए बनाई गई एसआईटी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन, साकेत प्रताप देव, विनय कुमार यादव, कर्माटांड़ थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी, विकास कुमार तिवारी, अजय कुमार, संतोष कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने लगातार छापेमारी कर इस गिरोह की कमर तोड़ दी।

    पुलिस की चेतावनी

    एसपी ने साफ कहा कि जिले में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में भी पुलिस ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। जामताड़ा में इस खुलासे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। लगातार हो रही वारदातों से डरे लोग अब पुलिस की कार्रवाई से कुछ हद तक आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

    Also Read : कल्पना सोरेन जन्मदिन पर हुईं भावुक, पोस्ट कर जनता का जताया आभार

    Jamtara Police achieves major success: Seven criminals involved in murder robbery and loot arrested जामताड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी : हत्या डकैती और लूट में शामिल सात अपराधियों को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल्पना सोरेन जन्मदिन पर हुईं भावुक, पोस्ट कर जनता का जताया आभार
    Next Article रांची के अनगड़ा में शराब दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.