Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 5:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर: शिक्षा का बड़ा गुण है सीखना : उपायुक्त
    झारखंड

    जमशेदपुर: शिक्षा का बड़ा गुण है सीखना : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    प्रमंडल इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी 2019-20 का उद्घाटन

    जमशेदपुर : नवाचार गतिविधियों को विद्यार्थी जीवन में बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रमंडलीय स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी 2019-20  का उद्घाटन करते हुए जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि शिक्षा का सबसे बड़ा गुण सीखना है। रोजमर्रा के जीवन में बढ़ने के लिए नई खोज का अनवरत प्रयास जारी रखना चाहिए। बाल एवं विद्यार्थी काल से ही बच्चे को खुद को अलर्ट रखना चाहिए। पीपुल्स अकादमी उच्च विद्यालय न्यू बाराद्वारी के प्रांगण में आयोजित इस प्रदर्शनी में उन्होंने आह्वान किया कि सीखने के क्रम में सवाल दर सवाल खुद से करते हुए उसका जवाब भी ढूंढना चाहिए। कैसे विज्ञान एवं नवाचार का सहारा लेकर नित्य कामों को सरल एवं सुगम बनाया जा सकता है, इस कोशिश में बाल वैज्ञानिकों के साथ ही उसके मार्गदर्शक शिक्षक की भी बड़ी भूमिका है। विद्यालयों में वैज्ञानिक खोजों एवं उसके क्रमिक सुधार की जानकारी भी दी जानी चाहिए। उन्होंने 239 मॉडल बनाने वाले बाल वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि आपका नाम इस सूची में शामिल हुआ है और ऐसे में वैज्ञानिक ललक अपने अंदर पैदा करनी चाहिए।
    उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से कई सवाल भी किए तथा मॉडल के सुधार को लेकर कुछ टिप्स भी दिए।अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने किया। इसका संचालन सहायक शिक्षिका श्रीमती आशा चौबे एवं निशिता पाठक ने किया। अतिथियों का स्वागत कस्तूरबा विद्यालय पटमदा की छात्राओं ने आर्मी की धुन पर बैंड बजाकर किया।
    इस कार्यक्रम में जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार, ए डी पी ओ पंकज कुमार, शुभंकर नस्कर, शिक्षाविद् एस पी सिंह, जादूगोड़ा एटॉमिक एनर्जी विभाग तथा नेशनल मेटालर्जिकल लैबोरेट्री के साइंटिस्ट एवं शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा: 26 जनवरी तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में राशन उपलब्ध कराये जाये: उपायुक्त
    Next Article दुमका विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिंदपीढ़ी में साहिल की ह’त्या के बाद अरमान के घर में तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    August 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हिंदपीढ़ी में साहिल की गोली मा’रकर ह’त्या, जेल में हुआ विवाद बना म’र्डर का कारण

    August 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन ने 50वें जन्मदिन पर किया भावुक पोस्ट, लिखा- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

    August 10, 2025
    Latest Posts

    हिंदपीढ़ी में साहिल की ह’त्या के बाद अरमान के घर में तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    August 10, 2025

    मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोप पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई

    August 10, 2025

    “डिप्टी सीएम के पास दो EPIC नंबर”, विजय सिन्हा पर तेजस्वी ने लगाया बड़ा आरोप

    August 10, 2025

    CBSE बोर्ड : अब डिजिटल तरीके से जांची जाएंगी 10वीं-12वीं की आंसर शीट्स, 2026 से 9वीं में ‘ओपन-बुक’ परीक्षा

    August 10, 2025

    हिंदपीढ़ी में साहिल की गोली मा’रकर ह’त्या, जेल में हुआ विवाद बना म’र्डर का कारण

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.