Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में ‘समानता का उत्सव’, तीसरे जेंडर मेले में गूंजा समान अधिकारों का संदेश
    झारखंड

    जमशेदपुर में ‘समानता का उत्सव’, तीसरे जेंडर मेले में गूंजा समान अधिकारों का संदेश

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2025Updated:October 12, 2025No Comments4 Mins Read16
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur :  जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में सामाजिक संस्था ‘युवा’ द्वारा तीसरे जेंडर मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन उन युवाओं, किशोरों, विकलांगों और हाशिए पर मौजूद समुदायों के लिए किया गया, जिनके अधिकारों और पहचान की समाज में अब भी अनदेखी होती है। मेले का उद्देश्य था  समाज में जेंडर आधारित भेदभाव और असमानता के मुद्दों को खुलकर सामने लाना और एक ऐसे माहौल को बढ़ावा देना, जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान मिल सके।

    इससे पहले यह मेला एग्रिको क्लब हाउस और पोटका में आयोजित किया जा चुका है। इस बार का थीम था  “समानता का उत्सव मनाना और समानता सुनिश्चित करना”, जो हर प्रस्तुति, पैनल चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में झलकता दिखा। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्र ने गुब्बारे उड़ाकर की। कॉलेज के छात्रों ने स्वागत गीत से माहौल को और जीवंत बना दिया।

    कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जिनमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा, अंग्रेजी विभाग की एचओडी डॉ. मौसमी पाल, परसुडीह के थाना प्रभारी अविनाश कुमार और अधिवक्ता प्रीति मूर्मू शामिल थे। सभी ने अपने वक्तव्यों में जेंडर समानता की जरूरत और आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

    ‘युवा’ संस्था की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने संस्था द्वारा जेंडर समानता, विकलांगता, बाल विवाह और ट्रांसजेंडर अधिकारों पर चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थानों में साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर की कमी आज भी विकलांगजनों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जो न्याय की प्रक्रिया में बाधा बनती है।

    प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि कॉलेज में सभी छात्रों के साथ समान व्यवहार होता है, चाहे वे किसी भी जेंडर के हों। लेकिन सामाजिक माहौल को देखते हुए कॉलेज प्रशासन थर्ड जेंडर की पहचान को गोपनीय रखता है, ताकि उनकी पढ़ाई या मानसिक स्थिति पर कोई असर न पड़े। वहीं, डॉ. मौसमी पाल ने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में जितनी ज्यादा बातचीत और जागरूकता होगी, समाज उतनी ही तेजी से जेंडर समानता की ओर बढ़ेगा।

    मुख्य अतिथि संजय मिश्र ने भी समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों की बात की। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे आयोजनों की कल्पना भी मुश्किल थी, लेकिन अब स्त्री, पुरुष और ट्रांसजेंडर जैसे मुद्दों पर खुलकर बात हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एलजीबीटीक्यूप्लस समुदाय के लिए एक सटीक हिंदी शब्द की कमी आज भी महसूस होती है।

    अधिवक्ता प्रीति मूर्मू ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अब भी समाज थर्ड जेंडर को इंसान की नजर से नहीं देखता। वहीं थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके थाने में किसी के साथ भी जेंडर के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा।

    मंच पर आयोजित पैनल डिस्कशन में सामाजिक कार्यकर्ता, ट्रांसजेंडर प्रतिनिधि, कॉलेज के प्रोफेसर और युवा छात्र-नेताओं ने भाग लिया। इन सभी ने अपने अनुभव और विचार साझा किए कि समाज में बदलाव कैसे लाया जा सकता है। पैनल चर्चा के साथ-साथ छात्रों द्वारा जेंडर विषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना।

    मेले में विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें हस्तनिर्मित वस्तुएं, जनजातीय व्यंजन, टैटू आर्ट और कानूनी जागरूकता से जुड़े स्टॉल शामिल थे। खासतौर पर डालसा और वन स्टॉप सेंटर के स्टॉल ने आगंतुकों को जेंडर कानूनों के प्रति जानकारी दी।

    छात्रों के बीच पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। पोस्टर मेकिंग में राहुल सिंह, हीरा भूमिक, मोहन होनहागा आदि विजेता रहे, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में पुतुल हेंब्रम, सीमा भूमिज और अन्य छात्र-छात्राएं सम्मानित हुए।

    यह कार्यक्रम ‘युवा’ संस्था और नई दिल्ली की संस्था ‘क्रिया’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘वीमेन गेनिंग ग्राउंड’ परियोजना के तहत आयोजित किया गया। एलबीएसएम कॉलेज और कॉलेज के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (IQAC) का भी इसमें विशेष योगदान रहा। मंच संचालन अंजना देवगम और अन्नी अमृता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापक चंदन जायसवाल ने किया।

    Also Read : बोकारो में एचएससीएल कॉलोनी के चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, बाल-बाल बचे कई परिवार

    Also Read :  लालू परिवार पर ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में 13 अक्टूबर को फैसला

     

    एलजीबीटीक्यू प्लस एलबीएसएम कॉलेज क्रिया संस्था छात्र प्रतियोगिता जमशेदपुर समाचार जेंडर भेदभाव जेंडर मेला झारखंड जेंडर मेला झारखंड न्यूज ट्रांसजेंडर अधिकार थर्ड जेंडर अधिकार पैनल चर्चा महिला सशक्तिकरण युवा संस्था लैंगिक समानता विकलांगता जागरूकता वीमेन गेनिंग ग्राउंड समानता का उत्सव सामाजिक जागरूकता सामाजिक समावेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में एचएससीएल कॉलोनी के चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, बाल-बाल बचे कई परिवार
    Next Article तेज रफ्तार अर्टिगा कार का अचानक बिगड़ा बैलेंस, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जारी, सरकार से 48 घंटे में जवाब

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.