Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»40 करोड़ की ठगी करने वाला जमशेदपुर का बिल्डर रांची के होटल से गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    40 करोड़ की ठगी करने वाला जमशेदपुर का बिल्डर रांची के होटल से गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 28, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिल्डर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी करने वाले बिल्डर अजय अग्रवाल को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने फर्जी जमीन के कागजात दिखाकर लोगों को फ्लैट देने का झांसा दिया और करीब 40 करोड़ रुपये की ठगी कर फरार हो गया था।

    कई राज्यों में छिपता रहा आरोपी

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अजय अग्रवाल लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा। वह कभी गुजरात के वापी, कभी हैदराबाद और कभी इंफाल में छिपकर रह रहा था। काफी दिनों तक पीछा करने के बाद साकची पुलिस ने उसे रांची के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।

    कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

    गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जमशेदपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे साकची जेल भेज दिया गया। निचली अदालत ने उसकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, अजय अग्रवाल एमजीएम अस्पताल में भर्ती होने की लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन मेडिकल जांच में उसे पूरी तरह फिट पाया गया है। ऐसे में उसकी कोशिशें सफल नहीं हो पा रही हैं। यह भी सामने आया है कि शहर के एक आपराधिक गिरोह की नजर आरोपी पर बनी हुई है। ऐसे में उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

    कई थानों में दर्ज हैं मामले

    अजय अग्रवाल के खिलाफ साकची, आदित्यपुर और सरायकेला थानों में जालसाजी और ठगी के कई मामले दर्ज हैं। उसने “ग्रीन वाटिका हाउसिंग प्रोजेक्ट” के नाम पर लोगों को घर देने का सपना दिखाया और उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली। इस मामले के सामने आने के बाद पीड़ितों में काफी आक्रोश है और वे सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    Also Read : धनबाद कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, चौथी बार मेल से मची दहशत

    40 करोड़ की ठगी करने वाला जमशेदपुर का बिल्डर रांची के होटल से गिरफ्तार Jamshedpur Builder Who Swindled ₹40 Crore Arrested from Ranchi Hotel
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, चौथी बार मेल से मची दहशत
    Next Article मासूम से दरिंदगी पर सियासत गरम, आदित्य साहू बोले- 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो सड़कों पर उतरेगी भाजपा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.