Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जम्मू-कश्मीर: सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, दो जवान शहीद, एक नागरिक की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, दो जवान शहीद, एक नागरिक की मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर में सीमा पर एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है, और तीन घायल हैं। वहीं, भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
    कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के गुंडी गुजरा में पाकिस्तानी सेना ने रात दस से सुबह चार बजे तक फायरिंग की। गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं।

    जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी गोलीबारी में मकानों को नुकसान भी हुआ है। तीन मकान गिरने की खबर है।

    भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की है। कुपवाड़ा एसएसपी एएस दिनकर ने यह जानकारी दी है।
    इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने शनिवार को एक बार फिर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया। मुख्य बाजार में एक दुकानदार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं, लेकिन वह बच निकला। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।

    बारामुला जिले के मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर को आतंकियों ने एक सुनार की दुकान में घुसकर दुकानदार को मारने की नाकाम कोशिश की। तीन आतंकी सुनार की दुकान के बाहर पहुंचे जिनमें से एक दुकान के अंदर दाखिल हुआ।

    उसने दुकानदार को देखते ही फायरिंग कर दी, लेकिन निशाना चूक गया। इसके बाद दुकानदार ने भागकर जान बचाई। फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गई। इस बीच आतंकी मौके से भाग निकले। बारामुला के एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि आतंकियों द्वारा एक दुकानदार को गोली मारने की कोशिश की गई लेकिन वह सुरक्षित है।

    जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय इलाके में कुछ दुकानें खुली थीं। कहा जा रहा है कि इस दुकानदार को इससे पहले भी दुकान न खोलने की धमकी दी गई थी।

    आतंकी घटनाएं

    • 18 अक्तूबर-उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों ने सेब के एक ट्रक को आग के हवाले करने का प्रयास किया। स्थानीय नागरिकों के विरोध के चलते मंसूबा नाकाम।
    • 16 अक्तूबर-आतंकियों ने शोपियां जिले में पंजाब निवासी सेब व्यापारी चरणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों की गोली से एक व्यापारी संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।
    • 16 अक्तूबर- पुलवामा में आतंकियों ने सुबह एक ईंट भट्टा मजदूर सेठी साही की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
    • 16 अक्तूबर- शाम को पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा नहीं।
    • 14 अक्तूबर-शोपियां के सिंधु सरमाल इलाके में ही आतंकियों ने राजस्थान के ट्रक ड्राइवर शरीफ खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ड्राइवर घटना के समय ट्रक पर सेब लाद रहा था।
    • 12 अक्तूबर-श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें एक महिला समेत सात लोग घायल हुए थे।
    • पांच अक्तूबर-अनंतनाग में डीसी कार्यालय के बाहर भी ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें 14 लोग घायल हुए थे।
    • 28 सितंबर-श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के जवानों पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था।
    • 28 सितंबर- रात में आतंकियों ने हमला कर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू को घायल कर दिया था।
    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत
    Next Article भारत-अमेरिकी व्यापार वार्ता : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए बनाएंगे ब्लूप्रिंट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.