Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में जल जीवन मिशन के संवेदकों का जल बंद आंदोलन, 20 माह से नहीं मिला वेतन
    झारखंड

    झारखंड में जल जीवन मिशन के संवेदकों का जल बंद आंदोलन, 20 माह से नहीं मिला वेतन

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments2 Mins Read34
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जल जीवन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहे संवेदकों ने जल बंद आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। उनका आरोप है कि पिछले 20 महीनों से वेतन भुगतान नहीं हुआ है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं। मार्च 2024 से अब तक उन्हें किसी तरह की राशि नहीं मिली है।

    संवेदकों का कहना है कि वे अपने खर्चे से गांवों में जलापूर्ति बनाए हुए हैं, लेकिन बकाया भुगतान न होने से कई छोटे ठेकेदार दिवालिया होने और बैंक डिफॉल्टर बनने की कगार पर हैं। इसी के विरोध में संवेदकों ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया।

    संघ ने 30 दिन का अल्टीमेटम दिया

    झारखंड संवेदक संघ ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 30 दिनों के भीतर भुगतान पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो सामूहिक धरना और मुख्यालय घेराव जैसे आंदोलन शुरू किए जाएंगे। संघ ने यह भी कहा कि बहु ग्राम और एकल ग्राम योजनाओं में भेदभाव किया जा रहा है और छोटे ठेकेदारों का भुगतान प्राथमिकता से होना चाहिए।

    राज्य सरकार ने कहा – केंद्र नहीं दे रहा फंड

    पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार संवेदकों की समस्या से अवगत है और उनकी मदद के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से केंद्रांश (फंड का हिस्सा) नहीं मिलने के कारण भुगतान में देरी हो रही है।

    मंत्री ने कहा, “हमने कई बार केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से मुलाकात की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। अब राज्य सरकार स्टेट फंड से भुगतान करने की कोशिश कर रही है।”

    केंद्र पर दोहरे व्यवहार का आरोप

    मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने केंद्र सरकार पर दोहरे व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि राज्यांश मात्र ₹2500 करोड़ है, जबकि देनदारी ₹6500 करोड़ तक पहुंच चुकी है। कई योजनाओं और रॉयल्टी के केंद्रांश में भी केंद्र सरकार भेदभाव कर रही है, जिससे राज्य को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

    Also Read : रघुनाथपुर में योगी आदित्यनाथ की जनसभा, बोले — बिहार में जंगलराज वापस नहीं आने देंगे

    केंद्र सरकार केंद्रांश ग्रामीण जलापूर्ति जल जीवन मिशन जल शक्ति मंत्रालय झारखंड झारखंड समाचार ठेकेदार संकट पेयजल विभाग भुगतान बकाया योगेंद्र प्रसाद राजभवन धरना राज्यांश विकास योजना संवेदक आंदोलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरघुनाथपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले – बिहार में वापस नहीं आने देंगे जंगलराज
    Next Article झारखंड में मनरेगा का पायलट प्रोजेक्ट, अब हर घर तक पहुंचेगी गोबर से बनी गैस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.