Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का आतंक, ओरमांझी गोलीकांड में नाम आया सामने
    क्राइम

    जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का आतंक, ओरमांझी गोलीकांड में नाम आया सामने

    Team JoharBy Team JoharNovember 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का गिरोह एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है. शनिवार को रांची के ओरमांझी इलाके में हुई गोलीबारी की घटना, जिसमें दो लोग घायल हुए थे, को सुजीत सिन्हा गैंग के शूटरों ने अंजाम दिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गोलीबारी रंगदारी की वजह से की गई. जमीन कारोबारी जायसवाल से सुजीत सिन्हा के गिरोह ने रंगदारी की मांग की थी. जायसवाल ने न तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी, न ही रंगदारी की रकम गिरोह तक पहुंचाई.
    शनिवार को गिरोह के शूटर जायसवाल को निशाना बनाने पहुंचे थे, लेकिन उनकी जगह जायसवाल के कर्मचारी आजाद अंसारी और जावेद अंसारी को गोली मार दी गई.

    घायल कर्मचारियों का अस्पताल में इलाज जारी

    गोलीबारी में आजाद अंसारी के पैर में और जावेद अंसारी के पेट में गोली लगी है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में सुजीत सिन्हा और उसके गिरोह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने गोलीबारी में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

    घटना का पूरा मामला

    शनिवार को ओरमांझी थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के पास बाइक सवार अपराधियों ने आजाद और जावेद अंसारी पर अंधाधुंध फायरिंग की. यह दोनों जमीन कारोबारी जायसवाल के कर्मचारी हैं और उनके बड़े प्रोजेक्ट से लौट रहे थे.

    Azad Ansari Chandan Kumar Sinha Criminal Activities Extortion Fir Gangster Activity Javed Ansari Jharkhand news land dispute Law and Orde Ormanjhi Firing ranchi Ranchi Police sujit sinha आजाद अंसारी आपराधिक गतिविधियां एफआईआर ओरमांझी फायरिंग कानून और व्यवस्था गैंगस्टर गतिविधि चंदन कुमार सिन्हा जावेद अंसारी झारखंड समाचार भूमि विवाद रंगदारी रांची रांची पुलिस सुजीत सिन्हा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयला लदे हाइवा पर हमला, चालक गंभीर रूप से घायल
    Next Article राजभवन से मिल गया समय, आज ही सरकार बनाने का दावा करेंगे हेमंत, मंगल को शपथ ग्रहण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.