Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 9:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अय्यासी, मस्ती, शराब पीने के शौख ने छात्र को बनाया अपराधी, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    अय्यासी, मस्ती, शराब पीने के शौख ने छात्र को बनाया अपराधी, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2019Updated:August 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। अय्यासी, मस्ती, शराब पीने के शौख ने पढ़ाई करने वाले छात्रों को अपराधी बना डाला। आईटीआई से पढ़ाई कर रहे ऋषभ कुमार उर्फ छोटू और रजनीश कुमार उर्फ अक्षय बिहार से रांची पढ़ाई करने आये थे। मगर, राजधानी की चमक धमक देख पढ़ाई को दरकिनार कर छिनतई करने लग गए। रांची के पौश इलाके इनका मुख्य टारगेट था। रांची पुलिस ने राजधानी की सड़कों पर आतंक मचा रहे छिनतई गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अपराधियों में ऋषभ कुमार उर्फ छोटू, गौरव कुमार सिंह उर्फ गोरे और रजनीश कुमार उर्फ अक्षय शामिल है। इनलोगों के पास से पुलिस ने एक होंडा कंपनी का होरनेट काला रंग का बाइक(जेएच 01सीबी 9025), हेलमेट ब्लैक रंग, छिनतई में इस्तेमाल विभिन्न रंग का सर्ट और पांच मोबाइल व 2700 नकद शामिल है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजा है। छापेमारी टीम में चुटिया इंस्पेक्टर रवि ठाकुर, एसआई पंकज चौधरी, राकेश कुमार सिंह, एएसआई अजय कुमार और शशिभूषण राय व मो अकरम शामिल है।

    एक हाथ से बाइक चलाकर चेन छिनने में माहिर है ऋषभ
    चुटिया के रामनगर, रेलवे कॉलोनी में रहने वाला ऋषभ कुमार उर्फ छोटू एक हाथ से मोबाइल, चेन छिनने में माहिर है। ऋषभ कभी भी अकेला रहता था, आराम से पौश इलाकों में सुनसान रास्ता देखकर महिलाओं को निशाना बनाता था। एक हाथ से बाइक चलाता और दूसरे हाथ से सोने का चेन गले से छिन कर रफू चक्कर हो जाता था। पुलिस को ऋषभ के एक हाथ से चेन छिनतई करने का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। हालांकि, पूछताछ में ऋषभ ने इस बात को स्वीकार किया है।

    डकैती मामले में जेल जा चुका है गौरव


    उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत बांसडीह का रहने वाला ब्रजेश सिंह का बेटा गौरव कुमार सिंह उर्फ गोरे डकैती मामले में भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार गौरव पिछले कई माह से चुटिया हटिया तालाब के पास छात्र बनकर किराये के मकान में रहता था। पढ़ाई के बहाने सुबह घर से निकलता था और शाम के समय सड़कों पर सोने का चेन व मोबाइल छिनकर घर लौट जाता था। मकान मालिक को भी इसकी भनक नहीं रहती थी। मगर, चुटिया पुलिस ने जब छापेमारी कर पकड़ा, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

    दर्जनों से ज्यादा मामलों को अंजाम दे चुका है राजधानी में
    चुटिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर सबसे पहले ऋषभ कुमार को पकड़ा था। पुलिस ने ऋषभ को उस वक्त पकड़ा था, जब बंद कमरे में लड़की के साथ अय्याशी कर रहा था। ऋषभ से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो गिरोह के बाकि दो सदस्य गौरव और रजनीश को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। हालांकि, रजनीश का भाई अनीश एक हिंदी दैनिक अखबार में काम भी करता है। पूछताछ में इनलोगों ने दर्जनों से ज्यादा मामले में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहा-जल्द होगा समस्याओं का समाधान
    Next Article आजसू के केंद्रीय सचिव ललित ओझा ने दिया इस्तीफा, कहा सुदेश व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए करते है राजनीति

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

    August 18, 2025
    कोडरमा

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025
    झारखंड

    NTPC प्रकरण : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसर गिरफ्तार

    August 17, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात अपराधी विजय सहनी के साथ पुलिस मुठभेड़, पैर में लगी गो’ली

    August 18, 2025

    झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

    August 18, 2025

    ग्रुप कैप्टन शुभांशु आज PM से करेंगे मुलाकात, लोकसभा में होगी विशेष चर्चा

    August 18, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 18 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 18, 2025

    नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में सुपरवाइजर के 63 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.