Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 11:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रिम्स से डेथ सर्टिफिकेट लेना आसान नहीं, सख्त हुए नियम
    झारखंड

    रिम्स से डेथ सर्टिफिकेट लेना आसान नहीं, सख्त हुए नियम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में काफी संख्या में मरीज आते है. जहां पर इलाज के दौरान मरीजों की मौत भी हो जाती है. ऐसी स्थिति में उनका डेथ सर्टफिकेट रिम्स से ही जारी किया जाता है. लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट लेना आसान नहीं होगा. मृतक के पति-पत्नी के अलावा केवल अधिकृत व्यक्ति ही सर्टिफिकेट रिसीव कर सकेगा. इसके लिए रिम्स प्रबंधन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. वहीं इसका सख्ती से पालन कराने को कहा गया है जिससे कि डेथ सर्टिफिकेट गलत हाथों में न चला जाए.

    दो दिन में सुधार का आवेदन

    सर्टिफिकेट के लिए आवेदन देने के बाद कागजात की स्क्रूटनी की जाती है. जिसमें कागजात सही पाए जाने पर सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता है. परिजनों को उसकी खुद से जांच करने को कहा गया है. अगर सर्टिफिकेट में कोई गड़बड़ी हो तो सुधार के लिए दो दिनों के अंदर आवेदन कर सकते है. सुधार के बाद संबंधित व्यक्ति को सूचना दे दी जाएगी.

    रिम्स में बनाया काउंटर

    रिम्स के पुरानी इमरजेंसी बिल्डिंग में ही इसके लिए काउंटर बनाया गया है. जहां पर मृतक के परिजन कागजात के साथ आवेदन जमा कर सकते है. इसके अलावा बर्थ सर्टिफिकेट और एलआईसी के लिए भी इसी काउंटर से आवेदन कर सकते है. परिजनों को राहत देने के उद्देश्य से इस काउंटर को शुरू किया गया है. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि सर्टिफिकेट बन जाने की सूचना परिजनों को एसएमएस के माध्यम से दी जाए. इसके बाद ही परिजन सर्टिफिकेट लेने के लिए आएंगे.

    ये देना होगा कागजात

    • पति-पत्नी या लीगल हायर द्वारा जारी सहमति पत्र
    • डेड बॉडी कैरिंग सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी, मृतक का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक किसी एक की कॉपी
    • सर्टिफिकेट लेने वाले को अपना मूल आईकार्ड (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक) की कॉपी
    • मृतक का सर्टिफिकेट अगर विवाहित पुत्री रिसीव कर रही है तो आईकार्ड जिसमें मृतक के साथ संबंध हो
    • आवेदक या प्राप्त करने वाले के आईडी में केयर आफ लिखे होने की स्थिति में कोई अन्य डॉक्यूमेंट आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेंशन बुक, सर्विस बुक, बैंक पासबुक दिखाना होगा

     

     

     

     

     

     

     

    आसान नहीं इलाज जारी डेथ सर्टफिकेट डेथ सर्टिफिकेट नियम मरीज मौत रिम्स सख्त हॉस्पिटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचंद्रपुरा-बोकारो रोड का विधायक ने किया उद्घाटन, लाखों लोगों को होगा लाभ
    Next Article आपको भी चाहिए पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ तो 17 को आइए सिदगोड़ा टाउन हॉल

    Related Posts

    झारखंड

    बिजली विभाग की लापरवाही पर सीएम सख्त, एमडी को लगाई फटकार

    April 22, 2026
    झारखंड

    JSSC : उत्पाद सिपाही परीक्षा की आंसर-की जारी,अभ्यर्थी दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    April 22, 2026
    कोर्ट की खबरें

    रांची DC को अवमानना नोटिस जारी, अनुकंपा नियुक्ति टालने पर कोर्ट नाराज़

    April 22, 2026
    Latest Posts

    बिजली विभाग की लापरवाही पर सीएम सख्त, एमडी को लगाई फटकार

    April 22, 2026

    JSSC : उत्पाद सिपाही परीक्षा की आंसर-की जारी,अभ्यर्थी दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    April 22, 2026

    बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, इन इलाकों से पर्यटकों को निकलना होगा बाहर

    April 22, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया और वक्त, सीजफायर बढ़ा; घेराबंदी रहेगी जारी

    April 22, 2026

    लगातार तीसरे दिन रुपये में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूट कर 93.75 पर पहुंचा भारतीय मुद्रा

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.