Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आपको भी चाहिए पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ तो 17 को आइए सिदगोड़ा टाउन हॉल
    झारखंड

    आपको भी चाहिए पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ तो 17 को आइए सिदगोड़ा टाउन हॉल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2023Updated:September 14, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर 17 सितंबर को जिले भर के शिल्पकारों के लिए आयोजित होने वाली कार्यशाला के सम्बन्ध में 14 सितंबर को उप विकास आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. सिदगोड़ा टाउन हॉल में होने वाली इस कार्यशाला में विभिन्न शिल्पियों से जुड़े जिले भर के शिल्पकार शामिल होंगे. उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पांच वर्षो के लिए 17 सितम्बर 2023 से पीएम विश्वकर्मा योजना सम्पूर्ण देश में लागू की जा रही है. उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को इस योजना के तहत परम्परागत हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों के उत्थान के लिए कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा कारीगरों के विकास के लिए किए गए कार्यों को जारी रखते हुए उनको यथोचित प्रशिक्षण और प्रोत्साहन प्रदान किया जाए. उन्होंने जिले में कारीगरों के विकास हेतु किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिला के सभी कारीगरों व उनके कार्यक्षेत्र की सम्पूर्ण सूची तैयार कर उपलब्ध करवाई जाए. उन्होंने 17 सितम्बर को प्रस्तावित विश्वकर्मा योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला के सभी कारीगरों को बुलाकर उनको जागरूक करने और नियमानुसार लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया.

    पीएम मोदी द्वारका से लांच करेंगे स्कीम

    केंद्र सरकार कारीगरों और श्रमिकों को प्रोत्साहन देने के लिए तैयार है. 17 सितंबर को पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर द्वारका में इस योजना का शुभारंभ करेंगे. योजना के तहत लाभार्थियों को रियायती ब्याज दर पर कोलेटरल फ्री कारोबार विकास लोन के अलावा, ई-वाउचर या ईआरयूपीआई के माध्यम से टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में सभी को 15 हजार रुपये मिलेंगे. इसके अलावा कारीगरों को हर महीने अधिकतम 100 ट्रांजेक्शन के लिए हर ट्रांजेक्शन पर 1 रुपये का प्रोत्साहन भी दिया जाएगा.

    क्या है विश्वकर्मा योजना

    कारोबार को शुरू करने और उसे विस्तार देने के लिए यह योजना 1 लाख लोन पहले चरण में देती है. वहीं, दूसरे चरण के दौरान कामगारों को यह योजना 2 लाख तक का रियायती लोन प्रोवाइड कराती है. इस योजना के तहत 18 तरह के कामगारों को योजना में शामिल किया गया है. बता दें कि कामगारों के लिए सरकार ने इस योजना के तहत पांच साल की अवधि के लिए 13,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इस योजना के तहत न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है. परिवार के एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ मिलेगा. आवेदन करने वालों को स्व-घोषणा पत्र भी देना होगा.

    किसे मिलेगा योजना का लाभ

    केंद्र सरकार की इस योजना से लोहार, कुम्हार, राज मिस्त्री, धोबी, फूलों का काम करने वाले, मछली का जाल बुनने वाले, ताला-चाबी बनाने वाले, मूर्तिकार आदि को लाभ दिया जाएगा. साथ ही कुछ अन्य क्षेत्र के श्रमिकों को भी इसका लाभ दिया जाएगा.

    कैसे मिलेगी आर्थिक मदद

    पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पहले चरण में एक लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा. इसपर ब्याज की दर ज्यादा से ज्यादा 5 फीसदी होगी. उसके बाद दूसरे चरण में योग्य कामगारों को 2-2 लाख रुपये का रियायती कर्ज दिया जाएगा. साथ ही इन कारीगरों ओर शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और पहचान पत्र भी दिए जाएंगे. वहीं आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की मदद भी दी जाएगी.

    17 को वर्कशॉप 17 सितम्बर 2023 से पीएम विश्वकर्मा योजना लागू craftsmen from across the district Deputy Development Commissioner Manish Kumar jamshedpur Jamshedpur News Jamshedpur Update News PM Vishwakarma Yojana PM Vishwakarma Yojana implemented from 17 September 2023 Sidgora Town Hall workshop on 17th उप विकास आयुक्त मनीष कुमार जमशेदपुर जमशेदपुर अपडेट न्यूज जमशेदपुर न्यूज जिले भर के शिल्पकार पीएम विश्वकर्मा योजना सिदगोड़ा टाउन हॉल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स से डेथ सर्टिफिकेट लेना आसान नहीं, सख्त हुए नियम
    Next Article BPSC (PT) के लिए कल से जारी होगा एडमिट कार्ड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.