Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Sep, 2025 ♦ 2:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»ISRO ने किया गगनयान के विकास इंजन का परीक्षण, एलन मस्‍क ने दी बधाई
    मनोरंजन

    ISRO ने किया गगनयान के विकास इंजन का परीक्षण, एलन मस्‍क ने दी बधाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्‍ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बुधवार को अपने गगनयान कार्यक्रम के लिए ‘विकास इंजन’ का तीसरा लंबी अवधि का सफल उष्ण परीक्षण किया. गगनयान अंतरिक्ष भेजे जाने वाला देश का पहला मानवयुक्त मिशन है. इसे लेकर अमेरिकी कंपनी स्‍पेस एक्‍स के सीईओ एलन मस्‍क ने भी इसरो को बधाई दी है. उन्‍होंने भारत के तिरंगे के साथ ट्विटर पर लिखा, ‘शुभकामनाएं’.

    इसरो ने विकास इंजन के परीक्षण की जानकारी देते हुए एक बयान में कहा है कि यह परीक्षण गगनयान कार्यक्रम के लिए इंजन योग्यता जरूरत के तहत जीएसएलवी एमके 3 यान के एल 110 तरल चरण के लिए किया गया. इसमें कहा गया है कि इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी), महेंद्रगिरि, तमिलनाडु के परीक्षण केंद्र में इंजन को 240 सेकंड के लिए प्रक्षेपित किया गया.

    बयान के अनुसार इस दौरान इंजन ने परीक्षण के उद्देश्यों को पूरा किया और परीक्षण की पूरी अवधि के दौरान इंजन मानक अनुमानों के अनुरूप थे. गगनयान कार्यक्रम का मकसद किसी भारतीय प्रक्षेपण यान से मानव को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजने और उन्हें वापस धरती पर लाने की क्षमता प्रदर्शित करना है

    केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस साल फरवरी में कहा था कि पहला मानव रहित मिशन दिसंबर 2021 में तथा दूसरा मानव रहित मिशन 2022-23 में और उसके बाद मानव सहित अंतरिक्ष यान की योजना है.

    bollywood gossip
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआयुष्मान खुराना को अपनी आईब्रो की वजह से नहीं मिलता था काम, कई बार ऑडिशन में हुए रिजेक्ट
    Next Article करंट लगने से घर में लगी आग परिवार के तीन लोगों की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Related Posts

    मनोरंजन

    साउथ के दिग्गज एक्टर मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, PM ने दी बधाई

    September 21, 2025
    देश

    ‘या अली’ गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी पहुंचा, लाखों फैंस ने दी विदाई

    September 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग का निधन, CM ने जताया शोक 

    September 19, 2025
    Latest Posts

    तालाब में डूबने से चार साल के मासूम की मौ’त

    September 21, 2025

    BSSC ने निकाली 432 पदों पर भर्ती, किस पोस्ट के लिए… जानिये

    September 21, 2025

    रांची में खुलेगा बड़ा आईटी हब, गूगल, टीसीएस और विप्रो जैसी कंपनियां जल्द शुरू करेंगी काम

    September 21, 2025

    PLFI ने दी NTPC, CCL, BGR समेत कई कंपनियों को खुली धमकी, काम बंद करने का फरमान जारी

    September 21, 2025

    रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो की मौ’त, कई जख्मी

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.