Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»क्या आपके भी अकाउंट में नहीं आ रहे है मंईयां सम्मान योजना के पैसा , राशि अटकने के पीछे ये हैं बड़ा कारण
    झारखंड

    क्या आपके भी अकाउंट में नहीं आ रहे है मंईयां सम्मान योजना के पैसा , राशि अटकने के पीछे ये हैं बड़ा कारण

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2025Updated:March 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना को लेकर महिलाओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई महिलाओं को योजना की पहली कुछ किश्त मिलीं, लेकिन अब आगे की राशि नहीं मिल रही है। इससे कई महिलाएं निराश हैं और अधिकारियों पर आरोप लगा रही हैं।

    इस योजना के तहत जनवरी से मार्च तक की ₹7500 की एकमुश्त राशि दी जानी थी, लेकिन कई महिलाओं को यह राशि अभी तक नहीं मिली है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्रिया भगत ने बताया कि जिन महिलाओं का आधार, मोबाइल नंबर और बैंक खाता लिंक नहीं है, या जिनके राशन कार्ड और आधार कार्ड में नाम की गड़बड़ी है, उनके खाते में पैसा नहीं आ रहा है।

    इसके अलावा, जिन लाभुकों ने राशन कार्ड का KYC पूरा नहीं कराया, वे भी योजना के लाभ से वंचित हो गई हैं। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि जिनका सभी दस्तावेज सही है, वे अपने निबंधन संख्या के साथ प्रखंड कार्यालय आकर सुधार करवा सकती हैं। सभी लाभुकों को 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से KYC पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

    जमशेदपुर के कई गांवों में बढ़ी परेशानी झारखंड सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर पटमदा और बोड़ाम में भी महिलाओं में नाराजगी देखी जा रही है। गुरुवार को बोड़ाम बैंक के एक बीसी सेंटर पर महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। महिलाएं पासबुक और आधार कार्ड लेकर यह जानने पहुंची कि आखिर उनकी राशि क्यों नहीं आई।

    सुमित्रा देवी ने निराशा जताते हुए कहा, “हमने सोचा था कि इस पैसे से घर के कुछ जरूरी काम पूरे कर लेंगे, लेकिन अब सब अधूरा लग रहा है।” वहीं, राधा कुमारी ने कहा कि उन्होंने इस राशि से छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब सब अधर में लटक गया है।

    विशेषकर होली के बाद गुमला के बसिया प्रखंड कार्यालय में महिलाओं की लंबी कतार देखी जा रही हैं। सुदूर ग्रामीण इलाकों से महिलाएं मुख्यालय पहुंचकर इस बात की जानकारी लेने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर उनके खाते में पैसा क्यों नहीं आया।

    बीडीओ ने बताई राशि अटकने की असली वजह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्रिया भगत ने बताया कि जिन महिलाओं का आधार, मोबाइल नंबर और बैंक खाता लिंक नहीं है, या जिनके राशन कार्ड और आधार कार्ड में नाम की गड़बड़ी है, उनके खाते में पैसा नहीं आ रहा है। इसके अलावा, जिन लाभुकों ने राशन कार्ड का KYC पूरा नहीं कराया, वे भी योजना के लाभ से वंचित हो गई हैं।

    Read also: HC ने आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर लगायी रोक

    Read also:रूस से स्वदेश लौटा मृतक रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर, गढ़वा में होगा अंतिम संस्कार

    jharkhand News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या आलिया भट्ट फिर से बनने वाली है माँ? रणबीर ने दिया हिंट… 
    Next Article आर्मी जवान ने प्रेम प्रसंग में चलाई गोलियां, गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.