Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2025 ♦ 1:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IPL 2025 : प्लेऑफ की जंग में आज मुंबई और दिल्ली आमने-सामने… जानें पिच रोपॉट
    खेल

    IPL 2025 : प्लेऑफ की जंग में आज मुंबई और दिल्ली आमने-सामने… जानें पिच रोपॉट

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुंबई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 63वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से बेहद अहम है क्योंकि दोनों टीमें अंतिम स्थान के लिए संघर्ष कर रही हैं. फिलहाल मुंबई इंडियंस (MI) 14 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 13 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए “करो या मरो” जैसा है. जीतने वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ में मज़बूत दावेदार बन जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर लगभग खत्म हो सकता है.

    वानखेड़े की पिच का मिजाज

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रही है. लाल मिट्टी से बनी इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है. छोटी बाउंड्री और सपाट पिच बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने का मौका देती है. यहां 180-200 रन के लक्ष्य को भी चेज करना मुमकिन है. तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी स्विंग और उछाल मिल सकती है, लेकिन स्पिनर्स को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती. टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है.

    हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी

    IPL इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें MI ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैचों में बाज़ी मारी है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 10 मुकाबलों में मुंबई ने 7 में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली केवल 3 बार जीत सकी है.

    कब और कहां देखें मैच?

    यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क तथा डिज़्नी+ हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है.

    संभावित प्लेइंग-11

    मुंबई इंडियंस (MI) : हार्दिक पांड्या (कप्तान), रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) : अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, फाफ डुप्लेसिस, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान.

    Also Read : महारानी ट्रेवल्स की 4 बस जलकर खाक, घंटों मशक्कत के बाद आ’ग पर काबू

    Delhi capitals do or die match IPL 2025 IPL 2025 Match 63 IPL 2025 news IPL Cricket Match IPL Elimination Match IPL Hindi News IPL playoffs race IPL points table IPL today match MI vs DC MI vs DC Live MI vs DC Preview Mumbai Indians Mumbai Indians vs Delhi Capitals Wankhede Stadium आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 न्यूज आईपीएल 2025 मैच 63 आईपीएल अंक तालिका आईपीएल क्रिकेट मैच आईपीएल प्लेऑफ रेस आईपीएल हिंदी खबरें आज का आईपीएल मैच एमआई बनाम डीसी एमआई बनाम डीसी लाइव करो या मरो मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की जंग मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स वानखेड़े स्टेडियम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहारानी ट्रेवल्स की 4 बस जलकर खाक, घंटों मशक्कत के बाद आ’ग पर काबू
    Next Article बिहार के इस जगह बनेगा अंतरराष्ट्रीय शुगर रिसर्च सेंटर

    Related Posts

    क्राइम

    सनकी युवक ने दुकानदार पर चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

    May 21, 2025
    झारखंड

    बड़ी मछली को बचाने के लिए छोटी मछली को फंसाया जा रहा है : बाबूलाल मरांडी

    May 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड में अब तक छह IAS खा चुके हैं जेल की हवा, चार तो रह चुकें हैं रांची के DC… जानें

    May 21, 2025
    Latest Posts

    फाइबर से लेकर विटामिन-मिनरल्स की कमी को पूरा कर सकता है यह छोटा सा बीज

    May 21, 2025

    UPSC परीक्षा को लेकर रांची में तैयारी पूरी, 25 मई को होगी परीक्षा

    May 21, 2025

    सनकी युवक ने दुकानदार पर चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

    May 21, 2025

    बड़ी मछली को बचाने के लिए छोटी मछली को फंसाया जा रहा है : बाबूलाल मरांडी

    May 21, 2025

    झारखंड में अब तक छह IAS खा चुके हैं जेल की हवा, चार तो रह चुकें हैं रांची के DC… जानें

    May 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.