Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू डीसी शशि रंजन के खिलाफ अपनी सास के नाम आवंटित माइनिंग लीज की जांच शुरू
    झारखंड

    पलामू डीसी शशि रंजन के खिलाफ अपनी सास के नाम आवंटित माइनिंग लीज की जांच शुरू

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पलामू के उपायुक्त शशि रंजन के द्वारा रिश्ते में अपनी सास के नाम आवंटित पत्थर खदान की लीज की जांच शुरू हो गई है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की प्रति को संलग्न करते हुए कार्मिक विभाग ने खान विभाग को इसकी प्रति भेजी है और इस मामले की जांच कर संपष्ट करने को कहा है। माना जा रहा है कि इस जांच के शुरू होने के बाद पलामू उपायुक्त भी अपनी सास के नाम आवंटित खनन लीज को सरेंडर करवा सकते हैं। इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने नाम आवंटित खनन पट्टा को सरेंडर कर चुके हैं और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम उद्योग विभाग द्वारा आवंटित भूखंड को भी सरेंडर किया गया है।

    जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले इस संदर्भ में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कैसे पलामू के उपायुक्त ने अपने रिश्तेदारों को खनन पट्टा बांटा है। मामले के प्रकाश में आने के बाद खान विभाग से आधिकारिक तौर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है, लेकिन अब कार्मिक विभाग ने खान विभाग से इस स्थिति को स्पष्ट करने को कहा है। पूछा गया है कि इस मामले में सच्चाई क्या है और इसकी जांच रिपोर्ट तलब की गई है। पूरे प्रकरण की एक प्रति पलामू उपायुक्त को भी भेजी गई है।

    अपनी सास के नाम से पत्थर खदान लीज को लेकर पलामू के डीसी शशी रंजन फंस गए लगते हैं। लीज आवंटन मामले में जांच शुरू होने से झारखंड सरकार की किरकिरी हो रही है। इसे हथियार बनाकर भाजपा हेमंत सरकार पर हमलावर है।

    पलामू के छतरपुर अनुमंडल के शाहपुर में मेसर्स विंध्यवासिनी स्टोन फार्म के नाम पत्थर खदान का पट्टा जारी हुआ है। इस पट्टे के आधार पर शाहपुर में खनन भी चल रहा है। इस फर्म में पलामू के डीसी शशि रंजन की सास अंजना चौरसिया साझेदार हैं। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मामले का खुलासा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सूत्रों ने बताया कि डीसी की सास के पार्टनर रणधीर पाठक कानूनी सलाह ले रहे हैं। इसके बाद लीज ट्रांसफर या सरेंडर के बाबत निर्णय लेंगे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: खून का ‘काला कारोबार’, ढाई हजार रुपए लेकर मरीज को दे दिया नकली खून
    Next Article मधेपुरा : जहरीली शराब पीने से 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026
    क्राइम

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस को वित्त मंत्री की चेतावनी : अडाणी-एनटीपीसी की पुलिस बनकर न करें काम

    July 7, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.