Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 1:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लगातार पांच दिनों तक लोहरदगा में इंटरनेट सेवा ठप, लोगों में वित्तीय लेनदेन सहित अन्य समस्याएं उत्पन्न
    झारखंड

    लगातार पांच दिनों तक लोहरदगा में इंटरनेट सेवा ठप, लोगों में वित्तीय लेनदेन सहित अन्य समस्याएं उत्पन्न

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा: रामनवमी जुलूस के दौरान लोहरदगा में हुए हिंसा को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दिया था. घटना के 5 दिन के बाद शुक्रवार की आधी रात से इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. पहली बार ऐसा हुआ कि जिले में लगातार पांच दिनों तक इंटरनेट सेवा ठप रही है. दरअसल, लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में विगत 10 अप्रैल 2022 को रामनवमी जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था और जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी.

    इसमें 10 लोग घायल भी हुए थे. हिसा को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने लोहरदगा में धारा 144 लागू कर इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया था. लोहरदगा में बंद इंटरनेट सेवा को पांच दिन बाद शुक्रवार की रात फिर से बहाल कर दिया गया है. लगातार पांच दिनों तक लोहरदगा में इंटरनेट सेवा ठप रहने की वजह से वित्तीय लेनदेन सहित अन्य समस्याएं लोगों के समक्ष उत्पन्न हो गई थी. लोग काफी ज्यादा परेशान थे. इंटरनेट सेवा ठप रहने की वजह से उन्हें दुनिया की तमाम गतिविधि की जानकारी नहीं मिल पा रही थी. लोगों की ओर से लगातार इंटरनेट सेवा को बहाल करने की मांग की जा रही थी, लेकिन लोहरदगा जिला प्रशासन ने सामाजिक सौहार्द की स्थिति को देखते हुए इंटरनेट सेवा को ठप रखा था. स्थिति के थोड़ा सामान्य होते ही प्रशासन ने फिर से जिले में इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटानगर रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला महिला यात्री का पैर, महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर यात्री की जान बचाई
    Next Article IPL 2022: हैदराबाद ने कोलकाता को 7 विकेट से हराया, राहुल त्रिपाठी के 37 गेंदों में 71 रन बनाए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल अटैक में नाम उछलने के बाद श्रीवास्तव गैंग का आया बयान, कहा- हमलोग ये गंदी हरकत नहीं करते

    July 27, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पुख्ता सबूत के आधार पर रामगढ़ पुलिस कर रही कार्रवाई : एसपी

    July 27, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 27, 2025
    Latest Posts

    पेट्रोल अटैक में नाम उछलने के बाद श्रीवास्तव गैंग का आया बयान, कहा- हमलोग ये गंदी हरकत नहीं करते

    July 27, 2025

    पुख्ता सबूत के आधार पर रामगढ़ पुलिस कर रही कार्रवाई : एसपी

    July 27, 2025

    स्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 27, 2025

    पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा

    July 27, 2025

    भाषाई अस्मिता की रक्षा के लिए मंच सरकार से लगातार लगाता रहेगा गुहार : कैलाश यादव

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.