Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Aug, 2025 ♦ 10:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में 25 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश, आठ जिलों में अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में 25 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश, आठ जिलों में अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड पर पड़ रहा है। इसके चलते राज्य में 25 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। मंगलवार को भी दिनभर बारिश होती रही और बुधवार सुबह से अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं।

    मौसम विभाग ने 21 और 22 अगस्त के लिए रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जमशेदपुर में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। इन जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

    पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश

    पिछले 24 घंटे में पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में सबसे अधिक 36.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मध्य और दक्षिणी झारखंड में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।

    27% अधिक बारिश, साहिबगंज अव्वल

    मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से अब तक झारखंड में 888.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 700.5 मिमी से 27% अधिक है। साहिबगंज में सबसे ज्यादा 1094.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि गढ़वा में सबसे कम 375.6 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में राज्य में औसतन 16 मिमी बारिश हुई।

    तापमान में बड़ा बदलाव नहीं

    अगले पांच दिनों तक झारखंड में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में 27 से 29 डिग्री रहने की संभावना है।

    सबसे कम तापमान रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा में

    रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री रहने की उम्मीद है, जिससे सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होगी। वहीं, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे उमस का अहसास होगा।

    Also Read : हेमंत सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा कर रही झूठ की राजनीति : विनोद पांडेय

    heavy rain alert in eight districts of Jharkhand Intermittent rain in Jharkhand till August 25 झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट झारखंड में 25 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 20 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article व्हाइट हाउस का बड़ा बयान : रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए भारत पर लगाए प्रतिबंध

    Related Posts

    झारखंड

    अल्पसंख्यक स्कूल के शिक्षक पर वीडियो कॉल कर छात्राओं के कपड़े उतरवाने का आरोप, DC भजंत्री ने लिया संज्ञान, दिया जांच का आदेश

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़ी खबर : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर CM आवास में हमला, आरोपी गिरफ्तार

    August 20, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार में मिड डे मील कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश

    August 20, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार में गिरावट : दो दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले

    August 20, 2025

    पटना-आसनसोल के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

    August 20, 2025

    गया से नई दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत ट्रेन’ 22 अगस्त से शुरू, शेड्यूल जारी

    August 20, 2025

    अल्पसंख्यक स्कूल के शिक्षक पर वीडियो कॉल कर छात्राओं के कपड़े उतरवाने का आरोप, DC भजंत्री ने लिया संज्ञान, दिया जांच का आदेश

    August 20, 2025

    बड़ी खबर : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर CM आवास में हमला, आरोपी गिरफ्तार

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.