Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 6:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट: जमशेदपुर बना उपविजेता
    खेल

    अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट: जमशेदपुर बना उपविजेता

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन, रांची (सीएए) बना। बुधवार को चक्रधरपुर के रेलवे स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में रांची ने टाईब्रेकर में जमशेदपुर को 3-2 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम किया। रांची जिला लगातार दूसरी बार अंतर जिला ट्रॉफी जीता। कोविड-19 से पहले रांची ने खुंटी में चैंपियन बना था। खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल दिल जीत लिया। दोनों टीमों की ओर से मैदानी खेल के दौरान गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन खिलाड़ी इस मौके को गोल में तब्दील नहीं कर सकें। रांची की टीम ने पहले हाफ के खेल में कम से कम दो आसान गोल करने के मौके गवाएं। इस तरह पहले हाफ़ का खेल बिना गोल का खत्म हुआ।

    रांची के गोलकीपर ने खेला उम्दा खेल
    दूसरे हाफ के खेल में रांची के खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति बनाकर हमला किया। उधर, मजबूत जमशेदपुर टीम के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रांची के खिलाड़ियों को गोल करने का मौका नहीं दिया। रांची के गोलकीपर रेमंड लकड़ा ने जमशेदपुर के हमले को हर हर मोर्चे पर नाकाम किया। रेमंड ने पूरे खेल के दौरान कम से कम 5 बेहतरीन बचाव कर रांची को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

    टाईब्रेकर में रेमंड ने 2 शानदार बचाव किया
    टाईब्रेकर में भी रेमंड ने जमशेदपुर के खिलाड़ियों का 2 शानदार बचाव कर रांची टीम को विजेता बना दिया। रांची की ओर से टाईब्रेकर में कप्तान सोमरा मुंडा, रोहन कच्चप और उपेंद्र हजाम ने गोल किया। वही, शंकर का शार्ट बार से टकरा गया। टूर्नामेंट के बेस्ट डिफेंडर का खिताब रांची टीम के कप्तान सोमरा मुंडा को दिया गया। वहीं, बेस्ट गोलकीपर का ट्रॉफी रेमन मुंडा ने अपने नाम किया। सीएए के ऑफिशियल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ग्राउंड में मौजूद रहे। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने जीत के बाद कहा कि रांची टीम के खिलाड़ियों का रांची में बहुत जल्द एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. जिसमें सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. रांची टीम के चैंपियन बनने पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम, अध्यक्ष एंजेला कुक, चेयरमैन नसीम अख्तर, उपाध्यक्ष लुइस टोपनो, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर, राजेश कश्यप, संतोष उरांव, आरके सेनापति, लाल आरएन शाहदेव आदि ने बधाई दी.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा पहुंचे शूटर शफत अली, खत्म होगा तेंदुए का आतंक  
    Next Article पंकज मिश्रा के जेल मैनुअल उल्लंघन पर ED हुआ सख्त, RIMS प्रबंधन को दी हिदायत

    Related Posts

    खेल

    IND vs AUS : भारत ने तीसरा वनडे 9 विकेट से जीता, रोहित-कोहली की जोड़ी चमकी

    October 25, 2025
    खेल

    IND vs AUS : रोहित शर्मा ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

    October 23, 2025
    खेल

    IND vs AUS: भारत का स्कोर 5 ओवर में 14/0, ओपनर्स टिके क्रीज पर

    October 23, 2025
    Latest Posts

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    October 25, 2025

    गुमला के पारसा गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

    October 25, 2025

    पाकुड़ में सड़क का बुरा है हाल, बाईपास से मेन रोड तक गड्ढों का जाल

    October 25, 2025

    छठ महापर्व में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, IG ने दिये विशेष दिशा-निर्देश

    October 25, 2025

    गिरिडीह में मवेशी तस्करों को तीखी चोट, 26 पशुओं से लदे 3 वाहन जब्त, चालक फरार

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.