Dumka : हंसडीहा थाना क्षेत्र के बबनखेता गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटित हुई। घर की रसोई की दीवार अचानक गिरने से सात साल के अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन मौसम कुमारी (12 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के वक्त मौसम बरामदे में बने रसोईघर में चाय बना रही थी और उसका छोटा भाई अमन पास में खड़ा होकर चाय के तैयार होने का इंतजार कर रहा था। तभी अचानक कमजोर दीवार भरभराकर गिर पड़ी और दोनों भाई-बहन उसके नीचे दब गए।
परिजनों ने तुरंत शोर सुनकर दौड़ लगाई और मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। मौसम की स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। अमन और मौसम पप्पू यादव के बच्चे हैं।
Also Read : 2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…
Also Read : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण
Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित
Also Read : CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…
Also Read : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें
Also Read : प्लाईवुड की जगह बिहार जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, पलामू पुलिस ने किया जब्त व दो तस्कर गिरफ्तार