Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»दसवें दिन भी जारी रही पेट्रोल-डीजल की महंगाई
    बिजनेस

    दसवें दिन भी जारी रही पेट्रोल-डीजल की महंगाई

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2020No Comments1 Min Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। आम लोगों की जेब पर पेट्रोल-डीजल की महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने आज लगातार दसवें दिन इनकी कीमतों में भारी वृद्धि की।

    देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 47 पैसे बढ़कर 76.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 17 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल की कीमत भी 57 पैसे बढ़कर 75.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 21 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।

    देश में पेट्रोल-डीजल के दाम सात जून से रोजाना बढ़ रहे हैं। इन 10 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 5.47 रुपये यानी 7.68 प्रतिशत और डीजल 5.80 रुपये यानी 8.34 प्रतिशत से अधिक महंगा हो चुका है।

    पेट्रोल की कीमत कोलकाता और मुंबई में आज 45-45 पैसे बढ़कर क्रमश: 78.55 रुपये और 83.62 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। चेन्नई में यह 41 पैसे बढ़कर 80.37 रुपये प्रति लीटर रही।

    डीजल कोलकाता में 51 पैसे महंगा होकर 70.84 रुपये, मुंबई में 54 पैसे महंगा होकर 73.75 रुपये और चेन्नई में 48 पैसे की वृद्धि के साथ 73.17 रुपये प्रति लीटर बिका।

    Business News Latest news Online news petrol and diesel
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार का बड़ा फैसला, इस बार नहीं लगेगा देवघर का श्रावणी मेला
    Next Article पीएम मोदी आज करेंगे झारखंड समेत कई राज्य के मुख्यमंत्री से बातचीत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPI पर लगेगा चार्ज? मोबाइल से पैसा भेजने वालों के लिए क्या है पूरी सच्चाई

    August 6, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.